
Sushila Meena: 'जहीर जैसा एक्शन और तूफानी बॉलिंग...', 12 साल की सुशीला मीणा के फैन बने सचिन तेंदुलकर, VIDEO
AajTak
'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर भी सुशीला मीणा के फैन बन गए हैं. सचिन तेंदुलकर ने 12 साल की सुशीला का वीडियो शेयर किया है. सुशीला एक गरीब परिवार से आती हैं. सुशीला के माता-पिता मजदूरी और खेती करके गुजरा करते हैं.
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की धरियावद तहसीन के एक छोटे से गांव रामेर तालाब की रहने वाली सुशीला मीणा रातों रात सोशल मीडिया पर छा गईं. पांचवी कक्षा की छात्रा सुशीला मीणा की गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सुशीला बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करती हैं और उनका एक्शन टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से मिलता-जुलता है.
सचिन भी हुए सुशीला के मुरीद
'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर भी सुशीला मीणा के फैन बन गए हैं. सचिन तेंदुलकर ने सुशीला का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गेंदबाजी करती दिख रही हैं. सचिन ने लिखा, "सहज, सहज और देखने में प्यारा. सुशीला मीणा के गेंदबाजी एक्शन में आपकी झलक मिलती है जहीर खान. क्या आपने भी इसे देखा है."
Smooth, effortless, and lovely to watch! Sushila Meena’s bowling action has shades of you, @ImZaheer. Do you see it too? pic.twitter.com/yzfhntwXux
आजतक ने सुशीला मीणा के माता-पिता से खास बातचीत की. साथ ही सुशीला के कोच और शिक्षक ईश्वरलाल मीणा से भी जानकारी ली. सुशीला मीणा एक गरीब परिवार से आती हैं. इनके पिता का नाम रतनलाल मीणा और मां का नाम शांति बाई मीणा हैं. सुशीला के माता-पिता मजदूरी और खेती करके गुजरा करते हैं. सुशीला के गांव में करीब 250 मकान हैं, जो साल 1980 में कडाणा बांध (गुजरात) के डूब क्षेत्र से आए.
सुशीला के परिवार को प्रशासन से मदद की आस

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










