
Suryakumar Yadav ODI World Cup 2023: वनडे क्रिकेट में सूर्या के बल्ले पर लगा 'ग्रहण', वर्ल्ड कप से कट सकता है पत्ता
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह 19 रन ही बना पाए. सूर्यकुमार वनडे इंटरनेशनल में लगातार फ्लॉप हुए हैं. सूर्या अबतक 24 वनडे मैचों में 23.78 की औसत से 452 रन बना पाए हैं.
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से हरा दिया. ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में गुरुवार (27 जुलाई) को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को जीत के लिए 115 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 163 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 जुलाई (शनिवार) को ब्रिजटाउन में खेला जाएगा.
सूर्यकुमार के बल्ले से कब निकलेंगे रन?
छोटे से रनचेज के दौरान भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव को तीसरे क्रम पर बैटिंग करने के लिए भेजा. सूर्या हालांकि कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 19 रन बना पाए. सूर्या ने इस दौरान 25 गेंदों का सामना किया और तीन चौके के अलावा एक सिक्स लगाया. सूर्यकुमार यादव स्पिन गेंदबाज गुडाकेश मोती की गेंद पर स्वीप शॉट मारने के चक्कर में एलबीडब्ल्यू हुए.
S̶t̶r̶a̶i̶g̶h̶t̶ ̶o̶u̶t̶ ̶o̶f̶ ̶t̶h̶e̶ ̶b̶o̶o̶k̶@surya_14kumar#INDvWIonFanCode #WIvIND pic.twitter.com/ggXGyw4D7b
देखा जाए तो 32 साल के सूर्यकुमार यादव भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में लगातार फ्लॉप हुए हैं. सूर्या ने अबतक 24 वनडे मैचों की 22 पारियों में 23.78 की औसत से 452 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले. पिछली 16 पारियों में सूर्या एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए और इस दौरान वह केवल सात बार दहाई का आंकड़ा छू पाए.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बनाए तीन गोल्डन डक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











