
गौतम गंभीर के इस पोस्ट पर खड़ा हुआ बखेड़ा, 'अनिलिमेटड ताकत' वाली लाइन ने छेड़ी बहस
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है. शशि थरूर की ओर से की गई तारीफ के जवाब में लिखी गई गंभीर की एक लाइन 'असीमित ताकत' ने देखते ही देखते चर्चा को सम्मान से जवाबदेही, टीम सेलेक्शन जैसे सवालों तक पहुंचा दिया.
कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की थी. थरूर का मानना था कि प्रधानमंत्री के बाद सबसे कठिन जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की होती है. थरूर ने उनकी संतुलित और शांत नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की थी.
शशि थरूर ने अपने X अकाउंट पर लिखा था, 'नागपुर में अपने पुराने दोस्त गौतम गंभीर के साथ एक अच्छी और खुलकर बातचीत का आनंद लिया. वो भारत में प्रधानमंत्री के बाद सबसे कठिन काम संभालने वाले व्यक्ति हैं. लाखों लोग रोजाना उन पर सवाल उठाते हैं, लेकिन वे शांत रहते हैं और निर्भीकता से आगे बढ़ते हैं. उनकी शांत दृढ़ता और सक्षम नेतृत्व के लिए प्रशंसा के कुछ शब्द.'
अब गौतम गंभीर ने शशि थरूर को जवाब देते हुए जो पोस्ट शेयर किया, वो सुर्खियों में आ चुका है. गंभीर ने लिखा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद शशि थरूर. जब धूल बैठेगी, तब कोच की कथित असीमित अधिकार (unlimited authority) को लेकर सच्चाई और तर्क अपने आप साफ हो जाएंगे. तब तक मुझे इस बात में मजा आ रहा है कि मुझे उन्हीं लोगों के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है, जो असल में सबसे बेहतरीन हैं.'
गंभीर ने उस तारीफ को स्वीकारा, लेकिन... कांग्रेस सांसद शशि थरूर की बातों का मकसद सीधा था कोच गौतम गंभीर के लिए एक सार्वजनिक सराहना और यह स्वीकार करना कि भारत के कोच की कुर्सी कितनी कठोर और निर्दयी हो सकती है. लेकिन गंभीर ने जवाब देते हुए उस तारीफ को ठुकराया नहीं, जिससे चर्चा की दिशा ही बदल गया. गंभीर ने बिना किसी का नाम लिए इस बातचीत को पलट दिया.
'धूल बैठने' और कोच की कथित 'असीमित ताकत' पर कही गई लाइन ने इस पोस्ट को भारतीय क्रिकेट में सत्ता, चयन प्रक्रिया और जवाबदेही पर बहस का केंद्र बना दिया. सारा ध्यान इस बात पर टिक गया कि गंभीर आखिर कहना क्या चाह रहे थे. कई फैन्स ने 'असीमित ताकत' वाली बात को चयन प्रक्रिया पर सूक्ष्म टिप्पणी के तौर पर पढ़ा. उनके अनुसार गंभीर यह याद दिला रहे थे कि हेड कोच भारतीय टीम को अकेले नहीं चलाता, यानी यह कोई वन-मैन शो नहीं है. यह व्याख्या इसलिए भी पकड़ में आई क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट की स्थापित संरचना से मेल खाती है.
यहां प्रभाव होता है, लेकिन पूर्ण नियंत्रण शायद ही किसी के पास होता है. लेकिन हर कोई संकेतों की भाषा समझने को तैयार नहीं था. कई फैन्स की प्रतिक्रियाएं तीखी और सीधी थीं. एक यूजर ने 'धूल बैठने' वाले शब्दों पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि धूल कब बैठेगी पता नहीं, लेकिन हकीकत तो साफ है और फिर उस फैन ने सीधे नतीजों की सूची रख दी. किसी ने कहा कि भारत पहले ही नुकसान झेल चुका है, ऐसे में और कितनी 'धूल' बाकी है?

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











