
'हिटमैन' नहीं डॉक्टर रोहित शर्मा कहिए! टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को ये यूनिवर्सिटी देगा मानद डॉक्टरेट
AajTak
20 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन, तीन दोहरे शतक और आक्रामक बल्लेबाजी ने रोहित शर्मा को आधुनिक क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल किया है. क्रिकेट की दुनिया में 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब ‘डॉक्टर रोहित शर्मा’ कहलाएंगे.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को उनके शानदार क्रिकेट करियर और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता के लिए बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है. अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी (ADYPU), पुणे अपने 10वें दीक्षांत समारोह के दौरान रोहित शर्मा को मानद डॉक्टरेट (D.Litt.) से सम्मानित करेगा.
अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी ने बुधवार को इस बात की आधिकारिक घोषणा की. यह दीक्षांत समारोह शनिवार (24 जनवरी) को पुणे में आयोजित होगा और इसे एक भव्य व स्टार-स्टडेड इवेंट बताया जा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे.
यह भी पढ़ें: रोहित-कोहली का सेंट्रल कांट्रैक्ट से डिमोशन तय? अगरकर ने A+ कैटगरी हटाने का दिया सुझाव, जानें पूरा मामला
अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी की ओर से जारी बयान में कहा गया, "क्रिकेट फैन्स उन्हें ‘हिटमैन’ के नाम से जानते हैं, लेकिन यह दीक्षांत समारोह रोहित शर्मा के जीवन का एक अलग और खास पड़ाव है."
यह समारोह अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और चांसलर डॉ. अजिंक्य डी वाई पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान रोहित शर्मा को क्रिकेट में उनके अतुलनीय योगदान और विश्व स्तर पर उनके प्रेरणादायक नेतृत्व के लिए सम्मानित किया जाएगा.
अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया कि टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा धैर्य, रणनीति और मानसिक मजबूती जैसे मूल्यों का प्रतीक हैं, जो वर्ष 2026 के स्नातक छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है. इन्हीं गुणों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह मानद डॉक्टरेट प्रदान किया जा रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











