
Suryakumar Yadav and Mohammed Shami: भारतीय टीम को लगेगा तगड़ा झटका... इंग्लैंड सीरीज और IPL से बाहर होंगे सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी?
AajTak
भारतीय टीम को 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलना है. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज भी खेलना है. टी20 सीरीज से सूर्यकुमार यादव बाहर हैं. जबकि इंग्लैंड सीरीज से शमी भी बाहर हो सकते हैं. इसका बड़ा कारण उनकी चोट है...
Suryakumar Yadav and Mohammed Shami: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लगने वाला है. अनुभवी स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं. इसका बड़ा कारण उनकी चोट है, जो अब तक ठीक नहीं हुई है.
इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) का भी सिरदर्द बढ़ने वाला है. इसका कारण सूर्यकुमार यादव की चोट है. बता दें कि भारतीय टीम को 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलना है.
इस सीरीज के लिए भी सूर्या को नहीं चुना गया. इसके बाद भारतीय टीम 25 जनवरी से अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी. ऐसे में शमी का इस सीरीज से बाहर होना तय माना जा रहा है. या फिर वो शुरुआती 2 मैच मिस कर सकते हैं.
शमी ने गेंदबाजी शुरू ही नहीं की
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले 33 साल के शमी ने अब तक गेंदबाजी शुरू नहीं की है. उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में टखने की चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, शमी का इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर होने की पूरी संभावना है. शमी की गैरमौजूदगी का कारण यह है कि टखने की चोट के बाद से उन्होंने गेंदबाजी शुरू नहीं की है. अपनी फिटनेस साबित करने के लिए शमी को NCA जाना होगा. इसके बाद ही सेलेक्शन पर विचार किया जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









