
Surya Kumar Yadav IPL 2024 Update: सूर्यकुमार यादव हुए पूरी तरह फिट, वानखेड़े में करेंगे कमबैक... हार्दिक पंड्या की टेंशन दूर
AajTak
Surya Kumar Yadav IPL 2024 Comeback: सूर्यकुमार यादव की मुंबई इंडियंस टीम में वापसी हो गई है. वह मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती 3 मैच नहीं खेल पाए थे. लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है वो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं.
Surya Kumar Yadav IPL 2024 Update: सूर्यकुमार यादव की IPL 2024 के लिए मुंबई टीम में एंट्री हो गई है. फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सूर्यकुमार यादव मुंबई की टीम के साथ जुड़ते हुए दिखे. माना जा रहा है कि सूर्या 7 अप्रैल (रविवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच से IPL में वापसी कर सकते हैं. यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा.
सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में मुंबई की हालत फुस्स नजर आ रही है. 5 बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट मे हार की हैट्रिक बना चुकी है. चूंकि दिल्ली के खिलाफ मैच वानखेड़े में होगा, ऐसे में इस बात की संभावना है कि सूर्या घरेलू दर्शकों के बीच वापसी करेंगे. अगर सूर्या 7 अप्रैल को खेलते हैं तो यह हार्दिक पंड्या के लिए बड़ी राहत होगी, जो इस सीजन में अंबानी के मालिकाना हक वाली टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं.
Jiska humein tha intezaar.. 🤩🤌 सूर्या दादा is here, Paltan! 💙#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @surya_14kumar pic.twitter.com/eL98y970Pe
मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें लिखा- जिसका हमें था इंतजार, सूर्या दादा आ चुके हैं. इस वीडियो में वह मर्सिडीज कार से होटल में आते हुए दिख रहे हैं. सूर्या सफेद रंग की टीशर्ट, ब्लू जींस और ब्राउन कलर का चश्मा पहने दिख रहे हैं. सूर्या जिस तरह चलते हुए दिखाई दिए, उससे लग रहा है कि वो एकदम फिट हैं.
दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हाल में हर्निया सर्जरी करवाई थी. इसके बाद वह नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब से गुजर रहे थे, लेकिन अब वो फिट हो चुके हैं. सूर्या को लेकर पहले ही अपडेट था कि वह आईपीएल के शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाएंगे.
वहीं सूर्या सर्जरी के बाद लगातार अपने स्वास्थ्य से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे. सूर्या का आईपीएल मैचों में रिकॉर्ड धाकड़ रहा है. उन्होंने 139 मैचों में 3249 रन 32.17 के एवरेज और 143.32 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










