
Subhash Chandra Bose Jayanti: याद रखिये सबसे बड़ा अपराध...,पराक्रम दिवस पर इन विचारों से करें नेता जी को याद
AajTak
सुभाष चंद्र बोस एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं. वह अपने भाषणों और नारों से लोगों में जोश भर देते थे. उनके जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. आज इस खास मौके पर हम नेताजी के कुछ प्रसिद्ध विचार और नारों के बारे में बता रहे हैं.
Subhas Chandra Bose Jayanti, Parakram Diwas 2023:आज नेता जी यानी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती है. नेताजी की रणनीतियां और उनके द्वारा बनाई गई आजाद हिंद फौज का पराक्रम अंग्रेजों के भारत छोड़ कर जाने की वजहों में शामिल था. उनके जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है. उनकी कही बातें और उनके नारे करोड़ों भारतीयों के अंदर जोश भर देते हैं. आज इस खास मौके पर इन विचारों से करें सुभाष चंद्र बोस को याद.
>''तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा''
>याद रखिये सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है.
>'मुझे यह नहीं मालूम कि स्वतंत्रता के इस युद्ध में हम में से कौन -कौन जीवित बचेंगे, परंतु मैं यह जानता हूं कि अंत में विजय हमारी ही होगी''
>''जो अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं, वो आगे बढ़ते हैं और उधार की ताकत वाले घायल हो जाते हैं.''
> 'आपको यदि अस्थाई रूप से झुकना पड़े तब भी वीरों की तरह ही झुकें.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










