
Stock Market Holidays in March: पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार? Vishal Mega Mart में ब्लॉक डील, प्रमोटर ने बेची 14 परसेंट हिस्सेदारी; जानें कितने में हुआ सौदा?
ABP News
Stock Market Holidays in March 2026: मार्च 2026 में स्टॉक मार्केट पूरे 12 दिनों के लिए बंद रहेगा. इसकी खबर शेयर बाजार निवेश से जुड़े हर इंसान को होनी चाहिए.
Stock Market Holidays in March 2026: भारतीय शेयर बाजार आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहता है ये बात तो सभी को पता है. अब निवेशक इस बात को लेकर कंफ्यूज हो रहे होंगे कि कल से शुरू हो रहे मार्च के महीने में शेयर बाजार किस-किस दिन बंद रहने वाला है.
आपको बता दें कि मार्च 2026 में स्टॉक मार्केट पूरे 12 दिनों के लिए बंद रहेगा. इसकी खबर शेयर बाजार निवेश से जुड़े हर इंसान को होनी चाहिए. इस पूरे महीने में वीकेंड की छुट्टियों के अलावा तीन ट्रेडिंग हॉलिडे भी है. यानी कि कुल मिलाकर महीने के 40 परसेंट समय तक स्टॉक मार्केट में कोई एक्टिविटी नहीं होगी.
साल 2026 के मार्च के महीने में चार शनिवार और पांच रविवार है. इस तरह नौ दिन स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. इन नौ दिनों की छुट्टियों के अलावा भी मार्च में तीन बड़े त्योहार है, जिसके चलते मार्केट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. इस दौरान इक्विटी से लेकर कमोडिटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी मार्केट सारे के सारे सेगमेंट्स बंद रहेंगे आइए जानते हैं ये ट्रेडिंग हॉलिडे कौन-कौन से हैं:-
इस तरह से बाजार 12 दिनों के लिए बंद रहेगा. अमूमन भारतीय शेयर बाजार में इतने दिनों की छुट्टियां नहीं होती हैं.













