
Stock Market 25 February: पिछले दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार का बाउंस बैक; सेंसेक्स 515 अंक उछला, निफ्टी 25,576 के पार
ABP News
शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 25 फरवरी की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए....
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 25 फरवरी की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 304.20 अंक या 0.37 प्रतिशत उछल गया. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 82,530.12 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी 50 87.95 अंक या 0.35 फीसदी उछलकर 25,512.60 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 82,711 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 138 अंक उछल गई थी और 25,563 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर













