
Steve Waugh and Mark Waugh: टेस्ट क्रिकेट में आज ही रचा गया था इतिहास... एक साथ खेलने उतरे थे जुड़वां भाई
AajTak
मार्क वॉ को अपने बड़े भाई स्टीव की जगह ही टेस्ट टीम में चुना गया था. मार्क ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुने जाने का जश्न शतक जड़कर मनाया था. बाद में दोनों भाई ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक साथ कई मुकाबले खेले.
क्रिकेट इतिहास में 5 अप्रैल का दिन बेहद खास है. 33 साल पहले यानी साल 1991 में इसी दिन ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ और मार्क वॉ एक साथ पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरे. तब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी जुड़वां को एक साथ खेलते देखा गया. यह टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के वेस्टइंडीज दौर के दौरान पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया था. स्टीव और मार्क ने 108 टेस्ट मैच साथ-साथ खेले. ओडीआई की बात करें तो स्टीव और मार्क ने 214 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का एक साथ प्रतिनिधित्व किया.
मार्क से सिर्फ चार मिनट बड़े हैं स्टीव वॉ
2 जून 1965 को जन्मे स्टीव वॉ और मार्क वॉ के बीच उम्र में सिर्फ चार मिनट का अंतर था. स्टीव ने दिसंबर 1985 में ही भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू कर लिया था, मगर छोटे भाई मार्क ने उनसे पांच साल बाद टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा. जनवरी 1991 में मार्क को स्टीव की जगह ही टेस्ट टीम में चुना गया. मार्क ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुने जाने का जश्न शतक जड़कर मनाया. एशेज सीरीज के दौरान मार्क ने एडिलेड के मैदान पर 138 रनों की पारी खेलकर टीम में अपनी जगह पक्की की थी. तीन महीने बाद ही स्टीव वॉ की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई. इसके साथ ही 5 अप्रैल 1991 का दिन ऐतिहासिक बन गया.
...जब स्टीव ने दी भाई के चयन की खबर
दरअसल, स्टीव वॉ के टेस्ट टीम में चुने जाने के बाद मार्क वॉ भी अपना खेल निखारने में जुट गए थे. एक दिन स्टीव और मार्क के माता-पिता आपस में बातें कर रहे थे, 'मार्क अब अच्छा खेलने लगा है. पता नहीं, वह दिन कब आएगा जब मार्क भी अपने देश की तरफ से टेस्ट खेलेगा.' तभी स्टीव ने अंदर प्रवेश किया. उन्होंने उनकी बातें सुन ली थीं. वह मुस्कराते हुए बोले, 'आपकी बात सच हो गई है. अगले एशेज टेस्ट के लिए मार्क का चयन हो गया है.'
इसी बीच स्टीव वॉ की मां ने उनसे पूछा, 'बेटा, मार्क के लिए चयनकर्ताओं ने किसे टीम से ड्रॉप किया? स्टीव ने बड़े आराम से जवाब दिया, 'मुझे.' इसके बाद तो स्टीव को उनके माता-पिता एकटक देखते रह गए. मार्क वॉ ने तुरंत स्टीव को गले से लगा लिया और बोले- काश! तेरे जैसा भाई सबके पास हो.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










