
Sri lanka Crisis: गोटाबाया राजपक्षे ने नहीं दिया इस्तीफा, देश में बवाल के बाद लगा कर्फ्यू, 10 बड़े अपडेट
AajTak
बुधवार शाम स्पीकर द्वारा बुलाई गई एक इमरजेंसी मीटिंग में शामिल हुए नेताओं ने मांग की कि प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे अपने पद से इस्तीफा दें और कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में भी इस्तीफा दें. विपक्षी दलों ने मांग की कि स्पीकर को अंतरिम स्पीकर के रूप में कार्यभार संभालना चाहिए.
श्रीलंका में राजनीतिक और आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. एक ओर बीते कई महीनों से जरूरी वस्तुओं की आसमान छूती महंगाई से नाराज प्रदर्शनकारी अपने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए. वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है.
बुधवार शाम स्पीकर द्वारा बुलाई गई एक इमरजेंसी मीटिंग में शामिल हुए नेताओं ने मांग की कि प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे अपने पद से इस्तीफा दें और कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में भी इस्तीफा दें. विपक्षी दलों ने मांग की कि स्पीकर को अंतरिम स्पीकर के रूप में कार्यभार संभालना चाहिए. पिछले शनिवार को विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था, जब प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के घरों और कार्यालयों पर धावा बोल दिया. यहां तक कि प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में प्रदर्शनकारियों ने आग भी लगा दी थी. हजारों लोगों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया. वीडियो में उनमें से कई को परिसर के अंदर पूल में तैरते हुए, राष्ट्रपति के बिस्तर पर कुश्ती करते हुए और रसोई में खाना बनाते हुए देखा गया. राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दिए बिना देश छोड़कर भाग गए. पहले वो मालदीव में रहे, जिसके बाद देर रात सिंगापुर के लिए रवाना हुए. हालांकि मालदीव में गोटाबाया के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए.
1- बुधवार सुबह जब राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे एक सैन्य विमान से मालदीव भाग गए तो उसके कुछ ही देर बाद श्रीलंका में आपातकाल घोषित कर दिया गया. देश में सबसे खराब आर्थिक हालात के बीच राष्ट्रपति के ऐसे देश छोड़ने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय पर धावा बोल दिया. देश में मचे बवाल के बीच गुरुवार की सुबह 5 बजे तक देशव्यापी कर्फ्यू लगा दिया गया.
2- 73 वर्षीय गोटाबाया राजपक्षे ने बुधवार को इस्तीफा देने से पहले मालदीव चले गए. दरअसल नई सरकार द्वारा गिरफ्तारी की संभावना से बचने के लिए उन्होंने देश छोड़ दिया था. उससे पहले प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया गया था, जिससे विरोध की एक नई लहर शुरू हो गई.
3- मालदीव की राजधानी माले के सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि राजपक्षे के मालदीव भागने के लिए मालदीव की मजलिस (संसद) के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने बातचीत की थी. मालदीव सरकार का तर्क है कि राजपक्षे अभी भी श्रीलंका के राष्ट्रपति हैं और उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है. साथ ही किसी उत्तराधिकारी को अपनी शक्तियां नहीं दी हैं. इसलिए अगर वह मालदीव की यात्रा करना चाहते थे तो इससे इनकार नहीं किया जा सकता था.
4- हालांकि मालदीव सरकार ने अभी तक एक आधिकारिक बयान नहीं दिया है, मालदीव नेशनल पार्टी (MNP) के नेता और मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री दुन्या मौमून ने कहा कि यह बहुत निराशाजनक है कि मालदीव सरकार ने श्रीलंकाई लोगों की भावनाओं की परवाह नहीं की. संसद सचिवालय में संचार निदेशक हसन जियाउ ने कहा कि संसद को इस मामले की जानकारी नहीं थी.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,







