
Sri Lanka Crisis: अब खाद्य संकट से जूझ रहा श्रीलंका, 60 लाख से अधिक लोगों के सामने बड़ी चुनौती
AajTak
श्रीलंका को अपने 20 लाख से अधिक लोगों के बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अगले छह महीनों में लगभग 5 बिलियन अमरीकी डालर की आवश्यकता है, जो लंबी कतारों, बिगड़ती कमी और बिजली कटौती से जूझ रहे हैं.
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में 60 लाख से अधिक लोगों के सामने खाने का संकट पैदा हो गया है. वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के हवाले से कहा गया है कि श्रीलंका की 28 प्रतिशत से अधिक आबादी खाद्य संकट से जूझ रही है. दावा किया गया है कि ये स्थिति और खराब हो सकती है. फिलहाल, श्रीलंका खाद्य के अलावा विदेशी मुद्रा संकट से भी गंभीर रूप से जूझ रहा है. श्रीलंकाई सरकार आवश्यक आयात के बिल को भी चुकाने में असमर्थ है.
आर्थिक संकट के कारण खाना, दवा, रसोई गैस, ईंधन और टॉयलेट पेपर जैसी आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है, जिससे श्रीलंकाई लोगों को ईंधन और रसोई गैस खरीदने के लिए दुकानों के बाहर घंटों कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है.
वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने शुक्रवार को एक स्थिति रिपोर्ट में कहा कि देश में 63 लाख लोग यानी 28.3 प्रतिशत आबादी के सामने खाने का संकट है. अगर स्थितियां नहीं सुधरीं तो ये संकट और बढ़ सकता है. WFP ने कहा कि खाने-पीने के सामानों की आसमान छूती कीमतों के चलते करीब लोग पर्याप्त आहार नहीं ले पा रहे हैं.
पिछले तीन महीनों में आय में भी आई गिरावट
पिछले तीन महीनों में श्रीलंकाई नागरिकों की आय में भी गिरावट आई है. पांच में से दो परिवारों ने बताया कि उनकी आय आधी हो गई है. जून 2022 में खाद्य मुद्रास्फीति 80 प्रतिशत तक पहुंच गई थी.
भारत ने श्रीलंका को दिए ये आश्वासन

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









