
SRH vs DC मैच के बाद बदल गया IPL का पूरा समीकरण, प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में सोमवार को हैदराबाद और दिल्ली के बीच एक बेनतीजा मैच खेला गया. बारिश प्रभावित इस मुकाबले में दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा. लेकिन इसके चलते हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अब खत्म हो गई है.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में सोमवार को हैदराबाद और दिल्ली के बीच एक बेनतीजा मैच खेला गया. बारिश प्रभावित इस मुकाबले में दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा. लेकिन इसके चलते हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अब खत्म हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अब आईपीएल के प्लेऑफ का समीकरण क्या है...
अब समझें अंक तालिका का हाल
इस मुकाबले के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद प्वांइट्स टेबल में जबरदस्त समीकरण बदले हैं. दिल्ली की टीम को भी एक अंक मिले हैं और वो अभी पाचवें पायदान पर ही है. अबतक दिल्ली ने 11 मैच खेले हैं और 6 जीत के साथ उसके 13 अंक है. यानी अभी दिल्ली के 3 मैच बचे हैं और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी बरकरार है.
जबकि हैदराबाद की टीम 11 मैच में 7 अंकों के साथ 8वें पायदान पर है. यानी अगर हैदराबाद अपने 3 बचे मैच जीत भी जाती है तो उसके कुल 13 अंक ही होंगे. यानी अब हैदराबाद की उम्मीद खत्म हो गई है. राजस्थान और चेन्नई के बाद अब हैदराबाद तीसरी टीम बन गई है जो आईपीएल की प्लेऑफ रेस से बाहर है.
मौजूदा समय में अंकतालिका की टॉपर आरसीबी है, जिसके 11 मैच में 8 जीत के साथ 16 अंक हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसकी 11 मैच में 7 जीत के साथ 15 अंक हैं. तीसरे नंबर पर मुंबई की टीम है जिसने 11 मैच में 7 जीते हैं और 14 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं. गुजरात की टीम 10 मैच में 7 मुकाबले जीतकर 14 अंक के साथ चौथे पायदान पर है.
सबसे तगड़ी टक्कर कोलकाता और लखनऊ के बीच है. कोलकाता के 11 मैच में अभी 11 अंक हैं. यानी बचे 3 मैच अगर केकेआर जीतती है तो उसके 17 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ में वह पहुंच जाएगी. जबकि लखनऊ की टीम के भी 10 अंक हैं और 3 मैच बचे हैं. वह भी अगर अपने सारे मैच जीतती है तो उसके भी 16 अंक होंगे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












