
SP ऑफिस गया, DM से भी मिला, लेकिन कहीं नहीं हुई सुनवाई... बाबर के भाई ने सुनाई दर्दनाक दास्तां
AajTak
यूपी के कुशीनगर (UP Kushinagar) में बाबर अली की हत्या ने सरकार और प्रशासन को हिलाकर रख दिया है. बाबर के भाई ने कहा कि घटना से पहले जब बाबर को धमकी मिली थी, तब वह एसपी व डीएम के पास शिकायत लेकर गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.
यूपी के कुशीनगर (UP Kushinagar) के रामकोला थाने के कठघरही गांव में मुस्लिम युवक बाबर अली की महज इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार किया था. बाबर के भाई का कहना है कि बाबर ने घटनाक्रम से पहले धमकियां मिलने के बाद प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया. बीजेपी की जीत पर उसने मिठाई बांटी थी. बाबर की हत्या ने सरकार और प्रशासन को हिलाकर रख दिया है.
UP: जानिए कौन था बाबर अली, जिसने BJP की जीत पर बांटे थे लड्डू तो हो गई लिंचिंग
बाबर अली के भाई चंदे आलम ने बताया कि बाबर अपने काम से वक्त निकालकर बीजेपी के लिए प्रचार करता था. इस बात से उसके कुछ पड़ोसी रिश्तेदार बेहद नाराज थे. बाबर ने जब भाजपा का प्रचार किया तो उसी दौरान उसके पट्टीदारों ने उसे धमकी दी थी. बाबर ने रामकोला थाने के अलावा पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी तक सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई. चंदे आलम ने कहा कि बाबर के पट्टीदार रोज उसे धमकाते थे.
चंदे आलम ने बताया कि 20 मार्च को दुकान से लौटने के बाद बाबर ने जय श्रीराम का नारा लगा दिया था. इस बात से उसके पट्टीदार अजीमुल्लाह, आरिफ,ताहिद, परवेज ने साथियों के साथ उसे बुरी तरह पीटा. महिलाओं ने भी मारपीट की. चंदे आलम ने कहा कि जान बचाने के लिए बाबर अपनी छत पर चढ़ा, लेकिन आरोपियों ने छत पर चढ़कर बाबर को नीचे फेंक दिया. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
BJP विधायक ने कही सख्त कार्रवाई की बात
भाजपा का प्रचार करने के एवज में मिल रही धमकी को लेकर बाबर ने रामकोला थाने में कई बार शिकायत की, लेकिन बाबर की बात को गंभीरता से नहीं लिया गया. अपने कार्यकर्ता की हत्या की बात सुनकर क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने सख्त कार्रवाई की बात कही. भाजपा विधायक ने कहा कि आरोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, जिसने भी ये कृत्य किया, उसकी नस्ल दोबारा ऐसा करने को भी नहीं सोचेगी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







