
South OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ का कब्जा, रिलीज हो रही 'मेड इन कोरिया' से 'नवाब कैफे' तक 8 धांसू फिल्में-सीरीज
ABP News
South OTT Release 9th March to 15th March: इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ की 8 नई फिल्में और सीरीज धमाल मचाने आ रही हैं. इनमें रोमांटिक से लेकर एक्शन और एडवेंचर ड्रामा तक शामिल हैं.
इस हफ्ते ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर साउथ की एक या दो नहीं बल्कि 8 फिल्में और सीरीज धमाल मचाने आ रही हैं. दिलचस्प बात ये है कि इस वीक अलग-अलग जॉनर के टाइटल्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रहे हैं यानी हर किसी के लिए एंटरटेनमेंट का फुल इंतजाम है. तो चलिए यहां साउथ से ओटीटी पर रिलीज हो रही सभी नई फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट जान लेते हैं ताकि आप उन्हें अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकें.
मेड इन कोरियामेड इन कोरिया, शेनबागम की कहानी है जो कोरियन कल्चर से काफी इम्प्रेस है. तमिलनाडु के एक छोटे से शहर की शेनबागम का सपना साउथ कोरिया घूमने का है. वह आखिरकार सियोल पहुंचती है, वहां की हलचल भरी सड़कों पर घूमती है और नए एक्सपीरियंस करती है. रास्ते में, उसे अचानक आने वाली चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जो उसकी हिम्मत को परखती हैं और उसे खुद को खोजने की ओर धकेलती हैं. फिल्म में प्रियंका अरुल मोहन, हये-जिन, नो हो-जिन, ऋषिकांत ने अहम रोल प्ले किया है और इस एडवेंचर ड्रामा को रा. कार्तिक ने डायरेक्ट किया है. तमिल भाषा की ये सीरीज 12 मार्च से ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.
नवाब कैफेनवाब कैफे एक चाय बेचने वाले की कहानी है जिसका सिंपल रूटीन तब बदल जाता है जब एम्बिशन उसे उसकी जानी-पहचानी दुनिया से आगे धकेल देती है. जैसे-जैसे नए मौके आते हैं तो नए खतरे भी उसके सामने बढ़ने लगते हैं. इसमें शिवा कंदुकुरी, राजीव कनकला, तेजू अश्विनी, राजकुमार कासिरेड्डी, चैतन्य कृष्णा, वडलमणि श्रीनिवास और मणि चंदना ने अहम रोल प्ले किया है. प्रमोद हर्ष निर्देशित इस तेलुगु कॉमेडी ड्रामा को ईटीवी विन पर 12 मार्च, 2026 से देख सकते हैं.













