
Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: ‘धुरंधर 2’ ने प्री सेल में 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'पुष्पा 2'-'जवान' को मात देकर बना पाएगी ये तगड़ा रिकॉर्ड?
ABP News
Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: ‘धुरंधर 2’ की शानदार एडवांस बुकिगं हो रही है. इसने प्री सेल में बॉर्डर 2 को मात दे दी है. क्या ये टॉप 5 ऑल टाइम हाईएस्ट एडवांस बुकिंग में शामिल हो पाएगी.
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है. उससे पहले इस फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रीह है. दरअसल आदित्य धर द्वारा निर्देशित, इस फिल्म के पहले पार्ट ने दिसंबर 2025 में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई थी. इस कारण इसके सीक्वल से उम्मीदें और भी ज्यादा है जिसके चलते फैंस में धुरंधर 2 के लिए क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच चुका है.
इन सबके बीच फिल्म के लिए जैसे-जैसे काउंटडाउन शुरू हो रहा है, ट्रेड एनालिस्ट्स का मुख्य ध्यान इस बात पर है कि क्या यह फ़िल्म अब तक की सबसे ज़्यादा हिंदी एडवांस बुकिंग वाली टॉप पाँच फ़िल्मों में जगह बना पाएगी?
धुरंधर 2 ने कितनी कर ली एडवांस बुकिंग? रणवीर सिंह की फ़िल्म 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही ज़बरदस्त धूम मचा रही है. पेड प्रीव्यू को मिले हिस्टोरिकल रिस्पॉन्स के बाद अब इसे रिलीज के पहले दिन की एडवांस बुकिंग में भी धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. नेशनल सिनेमा चेन (PVR Inox और Cinepolis) में शानदार बिक्री के चलते, भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर बुकिंग तेज़ी से हो रही है. कल शो की संख्या लगभग 11,200 थी, और जैसा कि उम्मीद थी, पूरे देश में शो की संख्या बढ़ गई है, अब ये नंबर्स लगभग 13,400 हो गई है. अभी तीन दिन और बाकी हैं, इसलिए उम्मीद है कि शो की संख्या में काफ़ी बढ़ोतरी होगी और यह 15,000 के पार पहुंच जाएगी. एग्ज़िबिटर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती फ़िल्म का लगभग 4 घंटे का लंबा रनटाइम है. इतने लंबे रनटाइम का असर शो की कुल संख्या पर पड़ रहा है.
प्री सेल में बॉर्डर 2 को दी मातइसी बीच, इसने 'बॉर्डर 2' को पीछे छोड़ते हुए, 2026 में किसी भी बॉलीवुड फ़िल्म के लिए पहले दिन की सबसे ज़्यादा प्री-सेल्स का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बता दें कि 'बॉर्डर 2' ने 12.5 करोड़ रुपये की टिकटें बेची थीं. बता दें कि 2026 की सभी भारतीय फ़िल्मों में, प्रभास की 'द राजा साब' ने पहले दिन की सबसे ज़्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें 15.31 करोड़ रुपये की टिकटें बिकी हैं. रणवीर सिंह की फ़िल्म न 'द राजा साब' इस आँकड़े को पीछे छोड़ने से इंचभर दूर है. जिसके बाद ये इस साल की सबसे बड़ी प्री सेल का रॉर्ड अपने नाम कर लेगी. भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर एक तूफ़ान आने का संकेत है!

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












