
South Africa Chokers Tag: चोकर्स तो चोकर्स ही हैं... नहीं बदली साउथ अफ्रीकी टीम की किस्मत, 7 महीने में 3 फाइनल हारे
AajTak
साउथ अफ्रीका को वूमेन्स अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा. टूर्नामेंट का पहला संस्करण साल 2023 में साउथ अफ्रीका में आयोजित हुआ था, जिसमें भारतीय टीम शेफाली वर्मा की कप्तानी में चैम्पियन बनी थी. देखा जाए तो साउथ अफ्रीका ने सात महीने में तीन फाइनल गंवाए हैं.
साउथ अफ्रीका का आईसीसी टूर्नामेंट्स में बार-बार दिल टूटता रहा है. इसकी एक बानगी मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में भी देखने को भी मिली. 2 फरवरी (रविवार) को बयूमास ओवल में खेले गए आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को भारत के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
भारतीय महिला टीम लगातार दूसरी बार खिताब अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही. इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण साल 2023 में साउथ अफ्रीका में आयोजित हुआ था, जिसमें भारतीय टीम शेफाली वर्मा की कप्तानी में चैम्पियन बनी थी. देखा जाए तो साउथ अफ्रीका ने सात महीने में तीन फाइनल गंवाए हैं.
पिछले साल अक्टूबर में साउथ अफ्रीका को महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था. तब दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रन से पराजित किया. साउथ अफ्रीकी टीम लगातार दूसरी बार वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वह खिताब नहीं जीत सकी.
उससे पहले 29 जून 2024 को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी साउथ अफ्रीका को हार झेलनी पड़ी थी. बारबाडोस में खेले गए फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में 7 रनों से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता. वह फाइनल मुकाबला विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20I करियर का आखिरी मैच रहा. खिताबी जीत के बाद इन दोनों दिग्गजों ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था.
7 महीने में तीन बार फाइनल हारने से एक बात साबित होती है कि क्रिकेट जगत में साउथ अफ्रीकी टीम चोकर्स है. साउथ अफ्रीका के ICC टूर्नामेंट्स में निराशाजनक अतीत की बानगी कुछ ऐसी है...
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1992 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल दबाव के आगे घुटने नहीं टेके, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया. रंगभेद के कारण 21 साल का निष्कासन झेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटी साउथ अफ्रीका के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज और चुस्त फील्डर थे. लेकिन सेमीफाइनल में बारिश आई और उसे 7 गेंदों से 22 रनों की बजाय 1 गेंद में 22 रन बनाने का 'असंभव' संशोधित लक्ष्य मिला था.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










