
SL vs SA ICC T20 World Cup Live Score: नॉर्किया-रबाडा की तूफानी गेंदबाजी... साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को सिर्फ 77 रनों पर समेटा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर-4 में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टक्कर है. मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 78 रनों का टारगेट मिला है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच नंबर-4 में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका का मुकाबला है. ग्रुप-डी का यह मैच न्यूयॉर्क नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 78 रनों का टारगेट मिला है. टारगेट का पीछा करते हुए उसने दो विकेट पर 20 से ज्यादा रन बना लिए हैं. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
साउथ अफ्रीका की पारी का स्कोरकार्ड
मैच में टॉस जीतकर श्रीलंकाई कप्तान वानिंदु हसारंगा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, हालांकि उनका ये फैसला पूरी तरह गलत साबित हुई. श्रीलंकाई टीम शुरुआत से ही विकेट गंवाती रही और 19.1 ओवर में सिर्फ 77 रनों पर ढेर हो गई. श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए. इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूज और कामिंदु मेंडिस ही दोहरे अंकों में पहुंच सके. चार बल्लेबाज तो अपना खोता भी नहीं सके.
साउथ अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया ने धांसू प्रदर्शन किया और चार ओवरों में सात रन देकर चार विकेट चटकाए. कगिसो रबाडा और केशव महाराज को भी दो-दो सफलताएं हासिल हुईं. वहीं ओटनील बार्टमैन ने एक विकेट लिया. जबकि श्रीलंका का एक खिलाड़ी रनआउट हुआ.
श्रीलंका की पारी का स्कोरकार्ड: (77/10, 19.1 ओवर्स)
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसारंगा (कप्तान), महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









