
SL vs IND 3rd T20 Stats, Records: श्रीलंका की लंका लगाकर सूर्यकुमार यादव ने की विराट कोहली की बराबरी... गुरु गंभीर की शागिर्दी में पहली बार हुई ऐसी 'महाजीत'
AajTak
SL vs IND 3rd T20 Stats, Records: भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 मैच में सुपर ओवर में हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया. सूर्या की कप्तानी में इस मैच को जीतकर भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर डाले.
Sri Lanka vs India 3rd T20 Stats Records: श्रीलंका को भारत ने पल्लेकेल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में सुपर ओवर में जीतकर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. वहीं भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
सूर्या और कोहली के अब टी20 में 16-16 प्लेयर ऑफ द मैच हैं. इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से अपने नाम किया.
वैसे इस मैच से जुड़े कुछ रिकॉर्ड और आंकड़े आपको बताए, उससे पहले जान लीजिए कि आखिर पल्लेकेल में तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने क्या मुकाम हासिल किया.
1: पल्लेकेल में भारतीय स्पिनर्स ने 8 विकेट लिए, जो श्रीलंका के खिलाफ टी20आई में दूसरे सबसे अधिक विकेट हैं. इससे पूर्व 2021 में कोलंबो में साउथ अफ्रीका के स्पिनर्स ने श्रीलंका के खिलाफ 9 विकेट लिए. 2: यह पहली बार है जब भारत ने 50 रन से कम पर 5 विकेट खोने के बाद कोई टी20आई मैच जीता/टाई किया. 3: यह 2017 और 2022 के बाद तीसरी बार है जब भारत ने तीन मैचों की टी20आई सीरीज में श्रीलंका को हराया.
भारत vs श्रीलंका तीसरे टी20 मैच की हाइलाइट्स पल्लेकेल में आखिरी टी20 मैच बारिश के कारण देरी से हुआ, जहां भारतीय टीम का पावरप्ले में टॉप ऑर्डर ध्वस्त हो गया. एक समय भारतीय टीम के 48 रन पर 5 विकेट गिर गए थे. इसके बाद भारतीय टीम ने शुभमन गिल (39) और रियान पराग (26) फिर अंत में वॉशिंगटन सुंदर (25) के सहारे 137/9 का स्कोर बनाया.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











