
SL vs IND 3rd ODI Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस... टीम इंडिया की पहले गेंदबाजी, राहुल-अर्शदीप प्लेइंग 11 से बाहर
AajTak
Live Score, SL vs IND 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आज तीसरा एवं आखिरी मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में है. तीसरे वनडे मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
India vs Sri lanka 3rd ODI Live Updates: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज (7 अगस्त) आखिरी मुकबला खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में है. मुकाबले में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है. दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक तरीके से टाई पर छूटा. फिर दूसरे मैच में श्रीलंका ने जेफरी वेंडरसे की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर 32 रनों से जीत हासिल की थी. अब भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. तीसरे वनडे मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
केएल राहुल प्लेइंग-11 से बाहर
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव हुए. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को चांस नहीं मिला. उनकी जगह क्रमश: ऋषभ पंत और रियान पराग की प्लेइंग-11 एंट्री हुई. दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम में भी एक परिवर्तन हुआ. अकिला धनंजय की जगह स्पिन महीश तीक्ष्णा इस मैच में खेलने उतरे.
देखा जाए तो दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. भारत और श्रीलका के बीच अब तक 170 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 99 मैचों में जीत हासिल की, जबकि श्रीलंका 58 मुकाबलों में विजयी हुआ. वहीं एक 11 मैच बेनतीजा रहे. इसके अलावा दो मुकाबले टाई पर भी छूटे.
भारत और श्रीलंका के बीच हेड टू हेड (ODI) कुल मैच: 170 भारत जीता: 99 श्रीलंका जीता: 58 बेनतीजा: 11 टाई: 2

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









