
SL vs BAN, Asia Cup 2023 Cricket Match No 2 LIVE Scoreboard: बांग्लादेश ने टॉस जीता, श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग इलेवन
AajTak
एशिया कप 2023 के एक अहम मुकाबले में आज श्रीलंका और बांग्लादेश की टक्कर हो रही है. यह मुकाबला पल्लीकल में खेला जा रहा है. इस मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें.
Bangladesh vs Sri Lanka Match Asia Cup Group B 2nd Match, SL vs BAN, Live Updates: एशिया कप 2023 का दूसरा मैच ग्रुप बी की श्रीलंका और बांग्लादेश टीमों के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब-अल-हसन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बांग्लादेश की टीम का रिकॉर्ड श्रीलंका में बेहद खराब है. वह अपने 33 में से 28 मैच हारी है, लेकिन पिछले तीन एशिया कप (वनडे फॉर्मेट) में बांग्ला टीम दो बार फाइनल में भी पहुंची हैं.
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच हो रहे इस मैच के हाइलाइट्स, लाइव स्कोर और अपडेट के लिए आजतक के साथ बने रहें. ये पेज रिफ्रेश करते रहें.
बांग्लादेश ने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में सिर्फ एक वनडे मैच खेला है, जो उसने जीता था. वनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा जीत प्रतिशत 81.63% है. केवल पाकिस्तान का प्रतिशत (86.48) अधिक है. पर, श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पिछले दस मैचों में से चार में हार का सामना किया है. 2021 के बाद से पहले 10 ओवर में श्रीलंका और बांग्लादेश के गेंदबाजो ने खूब विकेट लिए हैं. श्रीलंका 41 वनडे मैचों में कुल 68 विकेट लेकर इस मामले में टॉप 10 टीमों में नंबर एक पर है, वहीं 38 मैचों में 62 विकेट लेकर बांग्लादेश इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं.
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नईम, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश तीक्ष्णा, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना
एशिया कप में दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









