
Six Sixes in Over: युवराज सिंह ही नहीं... इन खिलाड़ियों ने भी 1 ओवर में जड़े 6 छक्के, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारतीय टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए थे. भले ही उस यादगार वाकये के 15 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन यह क्षण भारतीय फैन्स कभी नहीं भूल सकते. युवराज सिंह के अलावा भी कई खिलाड़ियों ने एक ओवर में छह छक्के लगा चुके हैं. आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में...
क्रिकेट में छक्के लगाने का रोमांच हमेशा सिर चढ़कर बोलता है और यदि कोई बल्लेबाज छह गेंदों पर छह छक्के उड़ा दे, तो फिर क्या कहने. साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह ने आज ही के दिन (19 सितंबर) इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए थे. भले ही उस यादगार वाकये के 15 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन यह क्षण भारतीय फैन्स कभी नहीं भूल सकते. आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने मान्यता प्राप्त 20 ओवर्स, 50 ओवर्स या फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार छह छक्के लगाए हैं.
अब तक छह गेंदों में छह छक्के -
1.गैरी सोबर्स (फर्स्ट क्लास क्रिकेट): 49 साल पहले सर गैरी सोबर्स ने पहली बार यह कारनामा किया था. सर गैरी सोबर्स के नाम 31 अगस्त 1968 में अद्भुत कारनामा जुड़ा. उन्होंने इंग्लिश काउंटी में नॉटिंघमशायर से खेलते हुए ग्लेमॉरगन के मैलकम नैश के ओवर की सभी 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे.
2. रवि शास्त्री (फर्स्ट क्लास क्रिकेट): 17 साल बाद 10 अगस्त 1985 में रवि शास्त्री ने सर गैरी की बराबरी की. जब उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ रणजी मुकाबले में तिलक राज की गेंद पर ओवर की सभी गेंदों पर छक्के लगाए.
3. हर्शल गिब्स (वनडे इंटरनेशनल): दक्षिण अफ्रीकी धुरंधर हर्शल गिब्स वनडे इंटरनेशनल में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने. उन्होंने यह कारनामा 16 मार्च को 2007 के वर्ल्ड कप मैच में किया था. सेंट किट्स में तब उन्होंने नीदरलैंड्स के डैन वैन बंज के ओवर की सभी छह गेंदों को मैदान से बाहर भेजा था.
4. युवराज सिंह (T-20 इंटरनेशनल): क्रिकेट जगत के खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार युवराज सिंह ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने. जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दूसरे बल्लेबाज बने. 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड को अपना निशाना बनाया. मैच में उससे ठीक पहले एंड्रू फ्लिंटॉफ ने युवराज की तरफ भद्दे इशारे किए थे, जिसका जवाब उन्होंने ताबड़तोड़ छक्के जड़कर दिया.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










