
Sir Don Bradman Birthday: 6 तिहरे शतक और 99.94 का औसत, डॉन ब्रैडमैन के डेब्यू मैच में बना था एक अटूट शर्मनाक रिकॉर्ड
AajTak
लीजेंड क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमैन का जन्म 27 अगस्त 1908 को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के कूटामुंड्रा में जन्म हुआ था. इनका पूरा नाम सर डोनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन था. इन्हें 'डॉन ब्रैडमैन' के नाम से भी पहचाना जाता है. हालांकि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं. 25 फरवरी 2001 को उनका निधन हो गया था. मगर उनके रिकॉर्ड अब तक अटूट हैं.
Sir Don Bradman Birthday: क्रिकेट की दुनिया के डॉन का जन्म 114 साल पहले आज ही के दिन (27 अगस्त 1908) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के कूटामुंड्रा में जन्म हुआ था. इनका नाम सर डोनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन था. इन्हें 'डॉन ब्रैडमैन' के नाम से भी पहचाना जाता है. हालांकि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं. 25 फरवरी 2001 को उनका निधन हो गया था. मगर उनके रिकॉर्ड अब तक अटूट हैं.
ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 52 टेस्ट खेलने वाले ब्रैडमैन का औसत 99.94 का था, जो अब तक अटूट ही है. इस बेहतरीन औसत के साथ ब्रैडमैन ने कुल 6996 रन बनाए. उन्होंने करियर में कुल 6 तिहरे शतक जमाए. ब्रैडमैन जैसी प्रतिभा अब तक क्रिकेट में दूसरी नहीं हुई है.
ब्रैडमैन ने नवंबर 1928 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. डॉन ब्रैडमैन के उस डेब्यू टेस्ट में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना था, जिसे कोई भी ऑस्ट्रेलियन याद नहीं करना चाहेगा. इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन (30 नवंबर से 5 दिसंबर, 1928) में खेले गए उस टेस्ट के दौरान कुछ दिलचस्प आंकड़े सामने आए थे.
ऑस्ट्रेलियन याद नहीं करना चाहेंगे ब्रैडमैन का डेब्यू टेस्ट
दरअसल, इंग्लिश टीम ने वह टेस्ट मैच 675 रनों के अंतर से जीता था. तब टेस्ट मैच में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत का यह रिकॉर्ड बना था. दिलचस्प है कि यह रिकॉर्ड अब तक अटूट है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 1934 में इंग्लैंड को 562 रनों से हराया, लेकिन 675 रनों का आंकड़ा आज भी उससे दूर है.
सर डॉन ब्रैडमैन अपने डेब्यू टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए पहली पारी में 18 रन बनाए. जबकि दूसरी पारी में छठे नंबर पर उतरकर एक रन ही बना पाए थे.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











