
Sim Card से लेकर Tatkal Ticket तक, Aadhaar ऑथेन्टिकेशन है जरूरी, जानिए पूरा प्रोसेस
AajTak
आधार ऑथेंटिकेशन, वेरिफिकेशन का एक प्रोसेस होता है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से होता है. इस प्रोसेस के तहत कोई भी एलिजिबल एजेंसी ऑथेंटिकेशन प्रोसेस को इनीशिएट कर सकती है, जिसके बाद UIDAI की एजेंसी उन डिटेल्स और बायोमैट्रिक डिटेल्स को वेरिफाई करती है. वेरिफिफिकेशन कंप्लीट होने पर रिक्वेस्ट इनीशिएट करने वाली एजेंसी को जानकारी दी जाती है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Aadhaar नंबर अधिकतर भारतीयों के लिए जारी कर दिया जा चुका है. इसका मतलब है कि आधार कार्ड होल्डर्स के लिए एक अलग से यूनिक आईडेंटी नंबर जारी किया जा चुका है. इस आईडी की मदद से उस भारतीय शख्स की पहचान करना आसान है. इसी का फायदा उठाते हुए कई सरकारी विभाग और बैंक आधार ऑथेंटिकेशन का फायदा उठा रहे हैं.
डुप्लीकेसी और अन्य फर्जीवाड़े से बचाव के लिए कई सरकारी विभाग, बैंक और यहां तक की टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां भी अब आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए SIM Card जारी करती हैं.
यहां तक कि अब नए नियम से तहत रेलवे का तत्काल टिकट कराने के लिए भी IRCTC अकाउंट को आधार नंबर से वेरिफाई करना होगा और इसके लिए 1 जुलाई से नया नियम लागू होने वाला है.
अब सवाल आता है कि आधार ऑथेंटिकेशन क्या है? असल में आधार नंबर जारी करने वाली भारत सरकार की अथॉरिटी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की तरफ से हर एक शख्स के आधार नंबर के साथ डेमोग्राफिक इंफोर्मेशन (जिसमें नाम, डेट ऑफ बर्थ आदि) या बायोमेट्रिक्स इंफोर्मेशन (फिंगरप्रिंट या आयरिश) को CIDR में सब्मिट किया जाता है, जो UIDAI की यूनिट है.
ऐसे काम करता है ऑथेंटिकेशन का पूरा प्रोसेस
आधार ऑथेंटिकेशन सिस्टम को डिटेल्स में बताते हैं. इसमें एक ऑथेंटिकेशन एजेंसी या फिर सर्विस प्रोवाइडर होते हैं, जो ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट को इनिशिएट करते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











