
SIM ले जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, भूलकर भी ना करें ये गलती, हो सकती है 3 साल की सजा
AajTak
दरअसल, हाल में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 198 सिम कार्ड को बरामद किए. ऐसे में सवाल आता है कि एक आम आदमी अपनी आईडी पर कितने सिम कार्ड खरीद सकता है. दरअसल, कई लोग अपनी आईडी पर परिवार और दोस्तों के लिए सिम खरीद लेते हैं, लेकिन ज्यादा सिम कार्ड खरीदने पर आपको जेल तक हो सकती है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर फ्रॉड को लेकर सरकार नए-नए कोशिश कर रही हैं. इतना ही नहीं, जल्द ही नया सिम कार्ड लेने का नियम भी बदलने जा रहा है. हाल ही में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास 1 या 2 नहीं बल्कि 198 सिम कार्ड मौजूद थे. क्या आप जानते हैं कि एक व्यक्ति अधिकतम कितनी सिम कार्ड खरीद सकता है और ज्यादा सिम खरीदने पर क्या होगा? आइए इसके बारे में जानते हैं.
लुधियाना से हाल ही में गिरफ्तार हुए एक व्यक्ति के पास से 198 सिम कार्ड बरामद हुए हैं. उस पर आरोप है कि वह इन सिम को कुरियर के जरिए विदेश भेजने की कोशिश कर रहा था.
ये भी पढ़ेंः स्मार्टफोन नहीं, अब खरीदें AI PIN, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे आप
आरोपी अजय कुमार 30 साल का है और पंजाब में रहता है. उसने सिम कार्ड को अपने कपड़ों में छिपा रखा था. इसके बाद वह इस बैग को कुरियर कंपनी को हैंडओवर करने जा रहा था, जिसे कंबोडिया भेजा जा रहा था.
आरोपी ने इन सिम कार्ड को जींस में रखकर ले जा रहा था. पार्सल की स्कैनिंग के दौरान कुरियर कंपनी के कर्मचारी को इसमें सिम कार्ड मिलीं. इसके बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस को शक है कि इन कार्ड को उन लोगों को भेजा जा रहा था, जो भारत के बाहर से साइबर फ्रॉड के खेल को अंजाम देते हैं.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हांगकांग में वेटर का काम करता है. वहां उसकी मुलाकात कुछ लोगों से हुई, जिन्होंने बताया कि कॉल सेंटर में काम करते हैं. इसके बाद वह जब इंडिया आया, तो उन लोगों का कॉल आया और उन्होंने कुरियर के जरिए इंडियन सिम भेजने को कहा. एक सिम पर 150 रुपया का कमिशन देने का वादा किया था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











