
Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद Mankirt Aulakh की जान को खतरा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
AajTak
पंजाब में सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद अब पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने अपने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. जानकारी के मुताबिक मनकीरत को पिछले महीने ही बंबीहा गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली थी.
पंजाब में सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के बाद अब पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) ने अपने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. जानकारी के मुताबिक मनकीरत को पिछले महीने ही बंबीहा गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली थी. हालांकि मनकीरत के ऊपर मूसेवाला की हत्या के आरोप भी लग रहे हैं. एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि मूसेवाला की हत्या के पीछे सिंगर मनकीरत औलख का हाथ है. ये भी दावा किया गया है कि सभी गायकों से पैसे वसूलने के पीछे भी मनकीरत का ही हाथ है. रविवार शाम को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर दविंदर बंबिहा के सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट डाला गया है. पोस्ट को पंजाबी में लिखा गया है. इसमें दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार को मूसेवाला की हत्या नहीं करनी चाहिए थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










