
Shreyas Iyer, World Cup 2023: इंजर्ड थे, नंबर-4 की समस्या दूर की, वर्ल्ड कप में आग उगल रहा है श्रेयस अय्यर का बल्ला
AajTak
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. श्रेयस ने नंबर-4 की समस्या को पूरी तरह सुलझा दिया है. श्रेयस 10 मैचों में 75.14 के एवरेज से 526 रन बना चुके हैं.
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 70 रनों से जीत हासिल की थी. अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा. फाइनल मुकाबला 19 नवंबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.
कीवी टीम के खिलाफ जीत में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की अहम भूमिका रही. विराट कोहली के बाद चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे श्रेयस ने शतकीय पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने महज 70 गेंदों पर 105 रन बनाए, जिसमें आठ छक्के और चार चौके शामिल रहे. श्रेयस का मौजूदा वर्ल्ड कप में ये लगातार दूसरा शतक रहा. इससे पहले उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी शतकीय पारी (128*) खेली थी.
2019 ➡️ 2023 The result may have been different but some things remain the same 🤗#CWC23 pic.twitter.com/HFM6ldNi3B
इंजरी के चलते श्रेयस का खेलना तय नहीं था!
आपको याद होगा कि एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब नंबर-4 पोजीशन था. तब श्रेयस इंजरी से उबर रहे थे और उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था. वहीं ऋषभ पंत पहले ही इंजरी के चलते इन दोनों टूर्नामेंट्स से बाहर हो चुके थे. हालांकि भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह रही कि श्रेयस सही समय पर पीठ की इंजरी से उबर गए.
भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2019 में सेमीफाइनल स्टेज में हारकर बाहर हुई थी. तब उसे न्यूजीलैंड के ही हाथों शिकस्त मिली थी. उस वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी समस्या नंबर-चार पोजीशन रही थी. तब शुरुआती कुछ मैचों में विजय शंकर को नंबर-4 पर खेलने पर मौका मिला, लेकिन बाद के मैचों में ऋषभ पंत इस पोजीशन पर खेले.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









