
Shreyas Iyer, IPL 2025: श्रेयस अय्यर एक अकेला सब पर भारी, सितारों में गिनती नहीं... पर काम सितारों से आगे
AajTak
पंजाब किंग्स को क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. तब पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जो बात कही थी, वो काफी प्रेरणादायक था. श्रेयस ने कहा था कि उन्होंने लड़ाई हारी है, युद्ध नहीं.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स (PBKS) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है. पंजाब किंग्स ने अब मुंबई इंडियंस (MI) को क्वालिफायर-2 मैच में धोकर फाइनल में एंट्री कर ली है और वो पहली खिताबी जीत से एक कदम दूर है. अगर 3 जून को पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हरा दिया, तो प्रीति जिंटा की टीम का आईपीएल खिताब जीतने का सपना पूरा हो जाएगा.
श्रेयस बन चुके साइलेंट परफॉर्मर, सितारों में गिनती नहीं लेकिन...
मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स की जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर ही रहे. श्रेयस ने अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जैसी बल्लेबाजी की, वो काफी समय तक फैन्स को याद रहेगी. मुंबई इंडियंस जैसी टीम के खिलाफ 200 से ज्यादा का टारगेट चेट करना आसान नहीं होता है, लेकिन श्रेयस की साहसिक और धैर्यपूर्ण इनिंग्स ने मुंबई के गेंदबाजों को पस्त कर दिया. श्रेयस इस मैच में अकेले ही मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ गए.
श्रेयस अय्यर की चर्चा विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों की तरह उतनी नहीं होती है, लेकिन उनका काम सितारों से भी आगे है. ये कहना गलत नहीं होगा कि श्रेयस भारतीय क्रिकेट के साइलेंट परफॉर्मर बन चुके हैं. चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट हो, या आईपीएल श्रेयस अपना रोल बखूबी निभा रहे हैं.
वनडे क्रिकेट में तो श्रेयस बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं और उन्होंने नंबर-4 की मिस्ट्री भी सॉल्व की है. कुछ समय पहले जब भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जीता था, तो उसमें श्रेयस की अहम भूमिका रही थी. श्रेयस ने उस टूर्नामेंट में 5 मैच खेलकर 243 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे. इस दौरान श्रेयस का एवरेज 48.60 और स्ट्राइक रेट 79.41 रहा.
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में श्रेयस अय्यर से ज्यादा रन न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (263) के बल्ले से निकले थे. श्रेयस ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी धमाल मचाया था. तब उन्होंने 11 पारियों में 66.25 के एवरेज 530 रन जड़े थे, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे थे. हालांकि व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस को टेस्ट क्रिकेट में कमबैक का मौक नहीं मिल रहा. श्रेयस आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भी टेस्ट टीम में सेलेक्ट नहीं किए गए हैं.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










