
Shreyas Iyer India vs New Zealand: भारतीय टीम को बड़ा झटका, श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
AajTak
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है. पहला मैच बुधवार (18 जनवरी) को हैदराबाद में खेला जाएगा. मगर उससे ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. चोट के कारण मिडिल ऑर्डर स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सीरीज से बाहर कर दिया गया है....
Shreyas Iyer India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आगाज से ठीक एक दिन पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. चोट के कारण मिडिल ऑर्डर स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सीरीज से बाहर कर दिया गया है. अय्यर की जगह रजत पाटीदार को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि श्रेयस को पीठ में चोट लगने के कारण सीरीज से बाहर रखा गया है. अब रिहैब के लिए श्रेयस अय्यर को बेंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) भेजा गया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रजत पाटीदार, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक.
UPDATE - Team India batter Shreyas Iyer has been ruled out of the upcoming 3-match ODI series against New Zealand due to a back injury. Rajat Patidar has been named as his replacement. More details here - https://t.co/87CTKpdFZ3 #INDvNZ pic.twitter.com/JPZ9dzNiB6
पिछले साल हीरो रहे श्रेयस, इस साल फ्लॉप

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










