
Shoaib Malik- Sania Mirza Divorce: शोएब मलिक का खुद के देश में हो रहा विरोध, सानिया मिर्जा के सपोर्ट में उतरे पाकिस्तानी
AajTak
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से तलाक के बाद तीसरी शादी कर ली थी. शोएब के पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह करने के बाद सानिया मिर्जा को पाकिस्तान के लोगों से जोरदार समर्थन मिल रहा है.
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का तलाक हो गया था. सानिया से अलग होने के बाद शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली थी. शोएब की ये तीसरी शादी थी. शोएब-सना की शादी के बाद मिर्जा फैमिली की ओर से स्टेटमेंट जारी किया गया था. इस बयान के जरिए शोएब-सानिया के तलाक के पुष्टि की गई थी.
सानिया के सपोर्ट में उतरे पाकिस्तानी
शोएब मलिक के सना जावेद से निकाह करने के बाद सानिया मिर्जा को पाकिस्तान के लोगों से जोरदार समर्थन मिल रहा है. लोगों ने सोशल मीडिया पर शादियां तोड़ने के लिए मलिक और सना की आलोचना की. इनमें से कई ने तो पाकिस्तानी क्रिकेटर से तलाक लेने के सानिया के फैसले का समर्थन किया है. पाकिस्तानी समाचार चैनल 'समा टीवी' पर प्रसारित एक पॉडकास्ट ने तो आग में घी डालने का काम किया.
इस चैनल ने दावा किया कि शादीशुदा होने के बावजूद मलिक और सना के बीच पिछले तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों रिलेशनशिप में भी थे. पॉडकास्ट में कहा गया है कि सना ने मलिक से शादी करने से तीन महीने पहले ही अपने पूर्व पति उमैर जसवाल से तलाक लिया था. इसमें कहा गया कि जब भी मलिक को चैनल पर किसी शो के लिए बुलाया जाता तो वह इसी शर्त पर तैयार होते कि सना को भी बुलाया जाना चाहिए.
साल 2010 में हुई थी सानिया-शोएब की शादी
उन्होंने कहा, 'उमैर को इसके बारे में नहीं पता था लेकिन सानिया मिर्जा और उनका परिवार इस बारे में जानता था और यहां तक कि मलिक के परिवार को भी पिछले साल इसके बारे में पता चल गया था. हालात सुलझाने के प्रयास किए गए लेकिन मलिक ने किसी की नहीं सुनी.' शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी 2010 में हैदराबाद (भारत) में बड़ी धूमधाम से हुई थी. सानिया और शोएब की पहली मुलाकात साल 2003 में हुई थी, हालांकि दोनों के बीच बातचीत 2009 में शुरू हुई थी, जब दोनों होबार्ट में एक-दूसरे से मिले थे. शोएब मलिक से शादी करने को लेकर सानिया मिर्जा का देशभर में विरोध भी हुआ था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









