
Shoaib Malik and Sania Mirza: तो क्या सानिया ने छोड़ दिया शोएब को... पिता ने कहा- ये तलाक नहीं, खुला था
AajTak
शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली है. शोएब की तीसरी शादी पर सानिया मिर्जा के पिता का रिएक्शन सामने आया है. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे के साथ नहीं दिखे थे.
पास्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने फिर से शादी कर ली है. शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद को अपना नया जीवनसाथी चुना है. शोएब मलिक ने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. शोएब-सना ने एक निजी समारोह में निकाह किया. सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक के बीच पिछले कुछ दिनों से तलाक को लेकर कई अफवाहें सामने आई थीं.
अब शोएब मलिक की तीसरी शादी से अफवाहों पर विराम लग गया है. शोएब मलिक की तीसरी शादी पर सानिया मिर्जा के पिता का रिएक्शन सामने आया है. सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह एक 'खुला' था.' इमरान मिर्जा का ये रिएक्शन वायरल हो रहा है.
क्या होता है खुला?
तलाक और खुला में ज्यादा अंतर नहीं है. अलग होने का फैसला जब औरत लेती है तो उसे खुला कहते हैं. यही फैसला जब मर्द की तरफ से आए तो उसे तलाक कहते हैं. तलाक के बाद भी लगातार तीन महीनों तक औरत शौहर के घर में रहती है. कुरान और हदीस में भी इसका जिक्र है. सानिया के पिता के बयान से साफ है कि सानिया की ओर से ही अलग होने का फैसला किया गया था.
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे के साथ में नहीं दिखे थे. इस वजह से कई बार उनकी रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें सामने आई थीं. शोएब और सानिया का पांच साल का एक बेटा भी है जो सानिया के साथ रहता है. शोएब ने सोशल मीडिया पर अपनी नई पत्नी के साथ तस्वीरें डाली हैं.
शोएब मलिक और सानिया की शादी 12 अप्रैल 2010 को एक पारंपरिक समारोह में हुई थी. यह विवाह हैदराबाद में हुआ था. शादी के 8 साल बाद यानी 2018 में उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ था. शोएब अब भी प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं, वहीं सानिया ने पिछले साल टेनिस से संन्यास ले लिया था.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










