
Shoaib Akhtar on Marcus Stoinis: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्कस स्टोइनिस पर भड़के शोएब अख्तर, बोले- ऐसा करने की हिम्मत कैसे की
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट एक मैच के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन की बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाए थे. स्टोइनिस ने हाथ से इशारा करके चकिंग का संकेत दिया था. इस पर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर स्टोइनिस और आईसीसी को आड़े हाथों लिया. अख्तर ने कहा कि ऐसी हरकत करने की स्टोइनिस की हिम्मत कैसे हुई.
Shoaib Akhtar on Marcus Stoinis: ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की एक हरकत ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को गुस्से में ला दिया. शोएब अख्तर इतने गुस्सा हुए कि उन्होंने स्टोइनिस से पूछ लिया कि ऐसा करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई.
दरअसल, यह पूरा मामला स्टोइनिस और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन के बीच का है. यह दोनों ही स्टार प्लेयर इन दिनों इंग्लैंड के 100 बॉल के टूर्नामेंट 'द हंड्रेड' में खेल रहे हैं. इसी दौरान दोनों के बीच स्टोनिस ने हसनैन के एक्शन पर सवाल उठा दिए.
बता दें कि द हंड्रेड टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में ओवल इन्विंसिबल ने सदर्न ब्रेव टीम को 7 विकेट से हराया. इसी मैच में सदर्न टीम के लिए खेल रहे स्टोइनिस को ओवल टीम के हसनैन ने कैच आउट कराया था. स्टोइनिस 37 रन बनाकर आउट हुए थे.
आउट होने पर स्टोइनिस ने किया था इशारा
इसी बात से खफा हुए स्टोइनिस ने पवेलियन की ओर जाते समय हाथ से ऐसा इशारा किया, जैसे कि कहना चाह रहे हों कि हसनैन ने चकिंग की है. स्टोइनिस की इस हरकत का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसके बाद क्रिकेट फैन्स ने भी उनकी जमकर आलोचना की. इसी बीच शोएब अख्तर ने भी ट्विट करते हुए कहा कि हसनैन के एक्शन पर सवाल उठाने की स्टोइनिस की हिम्मत कैसे हुई.
pic.twitter.com/kJsf8aCd3a

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










