
Shinzo Abe shooting: कौन है शिंजो आबे पर गोली चलाने वाला हमलावर? कैसे दिया घटना को अंजाम
AajTak
Shinzo Abe Shooting: हमला जापान के पश्चिमी क्षेत्र नारा में सुबह करीब 11.30 बजे हुआ, जब आबे रविवार को होने वाले उच्च सदन चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे.
Shinzo Abe Shooting: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को एक कैंपेन इवेंट में गोली मार दी गई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों ने हमले की पुष्टि की है और हमले का वीडियो भी सामने आ गया है. हमला जापान के पश्चिमी क्षेत्र नारा में सुबह करीब 11.30 बजे हुआ, जब आबे रविवार को होने वाले उच्च सदन चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे. इसके तुरंत बाद, एक 41 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.
कौन है गोली चलाने वाला हमलावर जानकारी के अनुसार, हमलावर का नाम 'यामागामी तेत्सुआ' है जो जापान मेरिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) का पूर्व सदस्य है. इसके अलावा वह एक स्थानीय यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर भी काम कर चुका है. तेत्सुआ की उम्र 41 वर्ष बताई जा रही है. उसने पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर पीछे से दो गोलियां चलाईं जिसमें एक उसकी बाईं छाती पर लगी और दूसरी उसकी गर्दन पर.
जापान मेरिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के बारे में जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JMSDF) को जापानी नौसेना के रूप में भी जाना जाता है. यह जापान की नेवल डिफेंस के साथ कार्यरत जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्स की समुद्री वारफेयर ब्रांच है. दूसरे विश्व युद्ध के बाद इंपीरियल जापानी नौसेना (IJN) को हटाकर जेएमएसडीएफ का गठन किया गया था. JMSDF के पास 154 जहाजों, 346 विमानों और 50,800 कर्मियों का बेड़ा है.
कैसे दिया घटना को अंजाम जानकारी के अनुसार, शूटर ने आबे पर हमला करने के लिए एक हैंडमेड बंदूक का इस्तेमाल किया है. हमले के लिए इस्तेमाल बंदूक को काले टेप से लपेटकर छुपाया गया था. बता दें कि जापान में शॅार्ट बैरल शॉटगन पाने के लिए लाइसेंस पाने की प्रक्रिया बेहद कड़ी है. ऐसे में यह जानकारी अभी नहीं मिली है कि हमलावर को बंदूक कहां से मिली.
जापान में गन-वॉयलेंस और राजनीतिक हिंसा दोनो ही बहुत दुर्लभ है. आबे के साथ सुरक्षा पुलिस की एक टीम थी लेकिन शूटर उनके बेहद नज़दीक पहुंचने में सक्षम था. पुलिस में फिलहाल हमलावर को 'हत्या के प्रयास' के लिए गिरफ्तार किया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







