
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, पेट्रोल पंप पर कार चढ़ाकर ली जान
AajTak
बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक हिंदू युवक की कथित तौर पर जानबूझकर गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई. मृतक पेट्रोल पंप पर काम करता था और फ्यूल का पैसा मांगने पर वाहन चालक ने उसे कुचल दिया. यह घटना बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के मामलों में एक और गंभीर कड़ी मानी जा रही है.
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला राजबाड़ी जिले के सदर उपजिला से सामने आया है, जहां एक हिंदू युवक की कथित तौर पर जानबूझकर गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को हुई, जिसने इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है.
मृतक की पहचान 30 वर्षीय रिपन साहा के रूप में हुई है. वह राजबाड़ी के गोलांदा मोड़ के पास स्थित करीम फिलिंग स्टेशन में काम करता था. बताया जा रहा है कि एक वाहन चालक ने पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाया, लेकिन जब उसने भुगतान करने से इनकार किया तो रिपन साहा ने उसे रोकने की कोशिश की. इसी दौरान आरोपी चालक ने जानबूझकर गाड़ी रिपन पर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: जिसकी हत्या में जल उठा था बांग्लादेश, उसी हादी के भाई को यूनुस सरकार ने ब्रिटेन में दे दिया बड़ा पद
पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और उसके मालिक अबुल हाशेम को गिरफ्तार कर लिया गया है. अबुल हाशेम बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की राजबाड़ी जिला इकाई का पूर्व कोषाध्यक्ष बताया जा रहा है. वहीं वाहन चालक कमाल हुसैन को भी पुलिस ने बानिभान निपारा गांव से हिरासत में लिया है.
पुलिस ने माना हत्या का मामला
राजबाड़ी सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी खोंडकर जियाउर रहमान ने कहा कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि साफ तौर पर हत्या का मामला है. उन्होंने बताया कि पीड़ित वाहन के सामने खड़ा था, जब आरोपियों ने भुगतान से इनकार किया और उसे कुचलते हुए मौके से फरार हो गए. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










