
Shashank Singh IPL 2024: जिस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने आईपीएल में 'गलती' से खरीदा, उसी ने जिताया मैच... गुजरात टाइटन्स का बजाया बैंड
AajTak
IPL 2024, GT vs PBKS Highlights: आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स ने अनकैप्ड खिलाड़ी शशांक सिंह को दिसंबर 2023 में मिनी ऑक्शन में शामिल किया था, लेकिन उसके बाद यह विवाद हुआ कि उन्हें पंजाब ने तब 'गलती' से खरीद लिया है. अब इन्हीं शशांक सिंह ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच जिता दिया.
Shashank Singh, IPL 2024, GT vs PBKS: पंजाब किंग्स (PBKS) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के मैच नंबर 17 में गुजरात टाइटन्स से आखिरी ओवर में जीत जबड़े से छीन ली. आईपीएल के इस थ्रिलर मैच को पंजाब ने 1 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट से अपने नाम किया. बहरहाल, पंजाब की जीत में सबसे बड़े हीरो 32 साल के शशांक सिंह (Shashank Singh) रहे. शशांक ने 29 गेंदों पर 61 रनों की जोरदार पारी खेली और मैच का रुख ही बदल दिया. शशांक ने इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा के साथ शानदार 43 रनों की पार्टनरशिप की.
पंजाब के लिए 4 अप्रैल को गुजरात के खिलाफ मैच विनर बने शशांक के बारे में जानने से पहले थोड़ा दिसंबर 2023 में जाने की जरूरत है, तब दुबई में आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन हुआ. पंजाब किंग्स ने अनकैप्ड शशांक सिंह को 20 लाख रुपए में शामिल किया.
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने पलटी हारी हुई बाजी... आखिरी ओवर में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जीता थ्रिलर मैच
2️⃣ Points ✅ Young guns Shashank Singh and Ashutosh Sharma win it for @PunjabKingsIPL 🙌 They get over the line as they beat #GT by 3 wickets 👍 Scorecard ▶️ https://t.co/0Sy2civoOa #TATAIPL | #GTvPBKS pic.twitter.com/m7b5f8jLbz
लेकिन उसके बाद यह विवाद हुआ कि उन्हें प्रीति जिंटा की टीम ने 'गलती' से खरीद लिया है. हालांकि बाद में यह सफाई आई कि ऐसा कुछ नहीं हैं. बहरहाल, यह वही शशांक सिंह हैं, जिन्हें तब पंजाब किंग्स की टीम ने तब कथित तौर पर कहा था कि उन्होंने गलती से खरीदा था. कुल मिलाकर शशांक को ऑक्शन में खरीदकर एक तरह बेइज्जत किया गया था, अब उन्हीं शशांक ने पंजाब की लाज बचाई है.
क्लिक करें: IPL नीलामी में जब शशांक सिंह को लेकर हुआ था विवाद

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










