
Shardiya Navratri 2025: इस बार डोली में बैठकर विदा होंगी मां दुर्गा, जानें- कितना शुभ है ये संकेत
AajTak
शारदीय नवरात्र 2025: मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान के वाहन का अलग-अलग महत्व है. इस बार मां हाथी पर सवार होकर आई थी, और दशमी के दिन डोली में बैठकर मां दुर्गा प्रस्थान करेंगी. मां का डोली में जाना बेहद शुभ माना जा रहा है.
कल शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि है. इसके बाद 2 अक्टूबर को दशमी तिथि पर मां दुर्गा भक्तों से विदा ले लेंगी. इस दिन को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है. दशमी को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है. इस बार मां दुर्गा का आगमन गज हाथी पर सवार होकर हुआ था, जो शक्ति, समृद्धि और साहस का प्रतीक है. वहीं, दशमी तिथि को मां दुर्गा डोली में बैठकर प्रस्थान करेंगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्र में देवी का डोली या पालकी पर सवार होकर प्रस्थान होना शुभ संकेत माना जाता है. इससे जीवन में सुख-शांति में वृद्धि होती है.
मां की विदाई पर श्लोक
माता दुर्गा के आगमन और प्रस्थान का वाहन केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि यह उनके प्रभाव और हमारे जीवन पर पड़ने वाले फल का संकेत भी देता है. देवी पुराण में भी एक श्लोक के माध्यम से इसका वर्णन किया गया है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











