
Shaheen Afridi Misbehaved With Coach: पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर की शर्मनाक हरकत... कोच से की बदतमीजी, मैनेजर्स ने भी दिया साथ
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ एक नया विवाद जुड़ता दिख रहा है. तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी पर कोचिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी करने का गंभीर आरोप लग रहा है. पाकिस्तानी मीडिया समा न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहीन ने यह शर्मनाक हरकत पिछले महीने हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान की थी.
Shaheen Afridi Misbehaved With Coach: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ विवादों का नाता है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. कभी खराब प्रदर्शन तो कभी खिलाड़ियों में फूट के कारण पाकिस्तान टीम सुर्खियों में रही है. अब टीम के साथ एक नया विवाद जुड़ गया है. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी पर कोचिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी करने का गंभीर आरोप लग रहा है.
पाकिस्तानी मीडिया समा न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहीन ने यह शर्मनाक हरकत पिछले महीने हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान की थी. इस बात की शिकायत कोच गैरी कर्स्टन और अजहर महमूद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से की है.
गैरी कस्टर्न और अजहर महमूद के साथ बुरा बर्ताव
साथ ही दावा किया गया है कि टीम के सीनियर मैनेजर वहाब रियाज और मैनेजर मंसूर राणा ने भी उसका साथ दिया. यानी यह दोनों शिकायत के बावजूद मामले में कुछ बोले ही नहीं. अब इन खुलासों के बाद पाकिस्तान टीम की बुरी तरह बेइज्जती हो रही है. यही कारण रहा है कि PCB ने वहाब और मंसूर को निकाल दिया है.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान शाहीन ने गैरी कस्टर्न और सहायक कोच अजहर महमूद के साथ बुरा बर्ताव किया था. दूसरी ओर वहाब और मंसूर ने भी उन्हें गलत तरीके से गाइड किया. गैरी और अजहर ने PCB से अपनी शिकायत में खिलाड़ियों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ लॉबिंग करने की बात भी कही है.
पाकिस्तानी बोर्ड से भी नाराज हैं शाहीन आफरीदी

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










