
Shaheen Afridi: 'शाहीन आफरीदी को नहीं खेलना चाहिए टी20 वर्ल्ड कप', पाकिस्तानी दिग्गज का बड़ा बयान
AajTak
तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी को भी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम में जगह मिली है. श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते हुए शाहीन के दाएं घुटने में चोट लग गई थी. इसके चलते वह एशिया कप में नहीं खेल पाए थे. शाहीन आफरीदी फिलहाल इलाज कराने लंदन में रुके हुए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तानी टीम में तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी को भी जगह मिली है. शाहीन आफरीदी चोट के चलते एशिया कप में नहीं खेल पाए थे और उनकी यह इंजरी अभी भी ठीक नहीं हुई है. लेकिन इसके बावजूद लंदन में इलाज करा रहे शाहीन आफरीदी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी20 स्क्वॉड में शामिल किया है.
शाहीन को लेकर आकिब जावेद ने कही ये बात
अब पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने शाहीन आफरीदी को लेकर एक अजीब बयान दिया है, जिससे पाकिस्तानी फैन्स उनसे नाराज हो सकते हैं. आकिब जावेद ने शाहीन को सलाह दी है कि वह अपनी चोट का जोखिम न उठाएं और विश्व कप से बाहर रहें. आकिब जावेद का मानना है कि शाहीन जैसा क्रिकेटर विश्व कप से कहीं अधिक मूल्यवान है.
क्लिक करें- केएल राहुल ने स्लो स्ट्राइक रेट को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- कोई भी परफेक्ट नहीं...
आकिब जावेद ने कहा, 'दो तरह की चोटें हैं. एक थकान के कारण और दूसरा ... शाहीन घायल हो गए क्योंकि उन्होंने फील्डिंग के दौरान गोता लगाया और फिर रेस्ट किया. ऐसे मामलों में आप पहले पूरी तरह दर्द से छुटकारा बनाते हैं और फिर रिहैब शुरू होता है. मेडिकल टीम निश्चित रूप से उन्हें चयन के लिए फिट घोषित करने से पहले सबकुछ अच्छे से देखेगी. शाहीन आफरीदी जैसे तेज गेंदबाज रोज पैदा नहीं होते. मेरी सलाह तो यही है कि ये विश्व कप अगर नहीं भी खेले तो... शाहीन की ज्यादा वेल्यू है वर्ल्ड कप से.'
दाएं घुटने में लगी थी शाहीन को चोट

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










