
Seema-Sachin Love Story: भारत आने से पहले सीमा ने किया था ट्रायल रन! दूसरी बार नेपाल से सीधे पहुंची नोएडा
AajTak
यूपी एटीएस ने पाकिस्तान से लेकर भारत आने तक सीमा की पूरी कहानी एक प्रेस नोट के जरिए बता दी है. लेकिन इसमें कहीं भी ये नहीं है कि सीमा एक जासूस है. इस प्रेस रिलीज के हिसाब से यूपी पुलिस भी कम से कम फिलहाल तो यही मान कर चल रही है कि मामला जासूसी का नहीं बल्कि आशिकी का है.
Seema-Sachin Love Story: सचिन हैदर की पाकिस्तानी माशूका सीमा हैदर का जो सच सामने आया है, वो अभी आधा अधूरा महसूस होता है. क्योंकि कई सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब अभी तक पुलिस और एजेंसियां तलाश कर रही हैं. सीमा कराची से होते हुए 10 मार्च को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंची थी. तब एयरपोर्ट के बाहर सचिन मीणा पहले से मौजूद था. इसके वो दोनों एक होटल में पहुंचे और अगले सात दिनों तक वहीं रहे. जब 'आज तक' की टीम उस होटल में पहुंची तो वहां से सीमा और सचिन के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई.
मामला जासूसी का नहीं बल्कि आशिकी का दो दिनों तक लगातार सीमा और सचिन से लंबी पूछताछ के बाद पूछताछ में क्या निकला? इस बारे में यूपी पुलिस ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी की. जिसमें अब तक की जांच और सीमा से बरामद सभी सामान की पूरी जानकारी दर्ज है. उस प्रेस रिलीज में पाकिस्तान से लेकर भारत आने तक सीमा की पूरी कहानी है. लेकिन इसमें कहीं भी ये नहीं है कि सीमा एक जासूस है. इस प्रेस रिलीज में सीमा की पूरी कहानी वही है, जो खुद सीमा ने अब तक नोएडा पुलिस को बताई या फिर मीडिया वालों को. इस प्रेस रिलीज के हिसाब से यूपी पुलिस भी कम से कम फिलहाल यही मान कर चल रही है कि मामला जासूसी का नहीं बल्कि आशिकी का है.
सीमा की कहानी पर ऐतबार नहीं महज पांचवी पास एक लड़की, जिसने अपने घर की दहलीज के बाहर पहले कभी कदम भी ना रखे हों, वो सीधे कराची के अपने मोहल्ले से निकले और तीन-तीन मुल्कों की सरहदें लांघती हुई भारत की राजधानी दिल्ली पहुंच जाए और किसी को कानों-कान पता भी ना चले. इस कहानी पर ऐतबार करना इतना आसान नहीं है. लेकिन पड़ोसी मुल्क नेपाल के की गलियां, होटल, होटल का कमरा, यहां काम करनेवाले मुलाजिम और उनके नाते रिश्तेदार ये सब पाकिस्तान की सीमा की सीमा लांघने की इस हैरान करनेवाली कहानी के गवाह हैं.
भारत आने से पहले ट्रायल रन! क्योंकि सीमा पाकिस्तान से निकल कर पहली बार में ही सीधे भारत नहीं पहुंच गई, बल्कि यहां आने से पहले उसने बाकायदा इसका एक ट्रायल रन किया, नेपाल में अपने आशिक यानी ग्रेटर नोएडा के रहनेवाले सचिन से मिली. उसके साथ सात दिनों तक रही और फिर जब दूसरी बार नेपाल आई, तो वहां से सीधे सचिन के घर ग्रेटर नोएडा ही पहुंच गई.
काठमांडू पहुंची 'आज तक' की टीम कराची की रहनेवाली सीमा हैदर की इस हैरान करनेवाली कहानी का सच जानने के लिए आजतक तक की टीम भी नेपाल पहुंची. हमारा इरादा नेपाल की राजधानी काठमांडू के उस होटल में पहुंच कर ये पता करना था कि आखिर नेपाल में रहते हुए सीमा और सचिन का रवैया कैसा था. उनकी गतिविधियां कैसी थी? क्या कभी सीमा को देख कर ये शक हुआ कि उसका ताल्लुक भारत से नहीं बल्कि पाकिस्तान से है? क्योंकि गलत तरीके से भारत की सीमा में घुसने के इल्जाम में सीमा अब भी जांच के घेरे में हैं... और एजेंसियों ने उसे क्लीन चिट नहीं दी है...
10 मार्च 2023, काठमांडू, नेपाल इस कहानी की शुरुआत नेपाल में होती है. जब कराची से सीमा हैदर चोरी-छिपे पहले नेपाल पहुंचती है और फिर नेपाल की राजधानी काठमांडू के न्यू बस पार्क इलाके में मौजूद न्यू विनायक रोल्पा जलजला रुकमेली गेस्ट हाउस में सचिन के साथ पूरे सात दिन तक रुकती है. लेकिन खास बात ये है कि होटल में ना तो सचिन अपना नाम-पता सही लिखवाता और ना सीमा. बल्कि दोनों ही होटल में अलग-अलग नामों से रुकते हैं और रिश्ते में खुद को एक दूसरे की पति-पत्नी बताते हैं. वैसे शक करनेवाले शक कर सकते हैं कि सही नाम पता न लिखवाने के पीछे इरादा जासूसी का हो सकता है, लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि अक्सर आशिकी में भी आशिक और माशूक अपनी पहचान यूं ही छुपा लेते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










