
Schools-Colleges Closed: हिमाचल प्रदेश में बारी बारिश के चलते सभी स्कूल-कॉलेज हुए बंद
AajTak
Schools-colleges closed in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान 10 और 11 जुलाई 2023 को बंद रहेंगे.
Heavy rainfall in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में आसमानी आफत बरस रही है. लगातार भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. मनाली और कुल्लू के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन के मामले भी सामने आए हैं. ब्यास नदी का जल स्तर खतरे के निशान से उपर है. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की भी मौत हो गई. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है. इस बीच राज्य सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश किया है.
शनिवार से हो रही भारी बारिश के चलते दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत आधा भारत आसमानी आफत का सितम झेल रहा है. देश के कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं. नदी-नलों के किनारे खड़े वाहन तिनकों की तरह बह रहे हैं. हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान 10 और 11 जुलाई 2023 को बंद रहेंगे.
जारी नोटिस में लिखा है, 'राज्य में भारी बारिश और खराब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राज्य में HPBoSE से संबद्ध सभी सरकारी / प्राइवेट स्कूल और HPU और SPU से संबद्ध सरकारी / प्राइवेट कॉलेज अगले दो दिनों (10 जुलाई और 11 जुलाई 2023) तक बंद रहेंगे. राज्य में कार्यरत और सीबीएसई / आईसीएसई / किसी अन्य शिक्षा बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूल अपनी अत्यावश्यकताओं यानी चल रही परीक्षाओं आदि और स्थानीय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर दो दिनों के लिए अपने स्कूलों को बंद करने का निर्णय ले सकते हैं. यह भी सलाह दी जाती है कि छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा हर स्तर पर सुनिश्चित की जाए.'
PDF देखें
#WATCH | River Beas flows furiously in Himachal Pradesh's Mandi as the state continues to receive heavy rainfall pic.twitter.com/Wau6ZwLLue
मौसम विभाग की माने तो हिमाचल प्रदेश में 11 जुलाई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है. प्रदेश में बारिश के चलते 91 सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह बंद है. 69 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हैं. वहीं 73 पेयजल योजनाएं प्रभावित चल रही हैं. पंचवक्त्र मंदिर, हनुमान घाट जलमग्न होने की कगार पर हैं और वेदांत कुटीर के ग्राउंड फ्लोर में पानी घुस गया है.ब्यास नदी से मिलने वाली सुकेती खड्ड भी अपने उफान पर है. इसके अलावा मंडी विक्टोरिया पुल से लोगों की आवाजाही बंद हो गई है और पुल के दोनो तरफ पुलिस कर्मी तैनात हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










