
School Closed: दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित
AajTak
भारी बारिश के कारण नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे. कक्षा 6 से 12 तक के सभी स्टूडेंट्स और कर्मचारी हमेशा की तरह स्कूलों में उपस्थित रहेंगे. विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों को विशेष रूप से भारी वर्षा के दौरान नियमित रूप से स्कूल आने वाले छात्रों की सुरक्षा के बारे में सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
School Closed: नई दिल्ली में अभी बारिश और जलभराव से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है. मौसम की स्थिति को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के लिए सभी स्कूल आज, 11 जुलाई 2023 को बंद रखे गए हैं. जारी आदेश के अनुसार, भारी बारिश के कारण नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे.
इन कक्षाओं के स्टूडेंट्स को पहले से ही सूचित कर दिया गया है ताकि वे बाहर न निकलें. हालांकि, कक्षा 6 से 12 तक के सभी स्टूडेंट्स और कर्मचारी हमेशा की तरह स्कूलों में उपस्थित रहेंगे. विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों को विशेष रूप से भारी वर्षा के दौरान नियमित रूप से स्कूल आने वाले छात्रों की सुरक्षा के बारे में सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
सोमवार 10 जुलाई को नगर निगम ने घोषणा की थी कि भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली में सभी एमसीडी स्कूल, एमसीडीडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल 11 जुलाई को छात्रों के लिए बंद रहेंगे. अधिसूचना के अनुसार, 'भारी बारिश और दिल्ली में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के संबंध में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि सभी एमसीडी स्कूल, एमसीडी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल 11 जुलाई को छात्रों के लिए बंद रहेंगे. खराब मौसम की स्थिति के मद्देनजर बच्चों की भलाई का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया गया है.'
छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे इस नोटिस पर ध्यान दें और दिए गए निर्देशों के अनुसार बाहर न निकलें. बता दें कि सोमवार 10 जुलाई को नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी स्कूल बंद रखे गए थे. हालांकि, गाजियाबाद में स्कूल अभी कांवत्र यात्रा को ध्यान में रखते हुए 15 जुलाई तक बंद रखे गए हैं.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









