
SBI, HDFC नहीं, बल्कि ये हैं देश में सबसे सस्ता पर्सनल लोन देने वाले टॉप-5 बैंक
AajTak
क्या आप पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं? तो यहां हम आपको बताने वाले हैं कि किस बैंक से पर्सनल लोन लेने पर सबसे कम ब्याज देना होता है?
किसी भी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा हो. क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक रहने पर बैंक आपको पर्सनल लोन की ब्याज पर थोड़ी रियायत भी दे सकते हैं. इतना ही नहीं आपका क्रेडिट स्कोर ही तय करता है कि आप कितना पर्सनल लोन लेने के योग्य हैं. (Representative Photo) देश में सबसे सस्ता पर्सनल लोन अभी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देता है. बैंक 700 से ऊपर क्रेडिट स्कोर वालों को 8.90% की ब्याज दर पर पर्सनल लोन की पेशकश करता है. (Representative Photo) देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 8.95% की न्यूनतम ब्याज पर पर्सनल लोन देता है. हालांकि ये ब्याज दर पैरा मिलिट्री और रक्षा कर्मियों के लिए है. आम लोगों के लिए बैंक की पर्सनल लोन पर ब्याज दर 11.30% से शुरू होती है. (Representative Photo)More Related News

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












