
Sawan Pradosh Vrat 2024: सावन का पहला प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय
AajTak
Sawan Pradosh Vrat 2024: आज सावन माह का पहला प्रदोष व्रत है. शास्त्रों में इसे भगवान शिव की विशेष कृपा पाने का दिन बताया गया है. कहते हैं कि सावन में पड़ने वाले प्रदोष व्रत में महादेव की पूजा से व्यक्ति को मनचाहा फल प्राप्त होता है.
Sawan Pradosh Vrat 2024: हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. लेकिन सावन में आने वाले प्रदोष व्रत की महिमा अलग है. आज सावन माह का पहला प्रदोष व्रत है. शास्त्रों में इसे भगवान शिव की विशेष कृपा पाने का दिन बताया गया है. कहते हैं कि सावन में पड़ने वाले प्रदोष व्रत में महादेव की पूजा से व्यक्ति को मनचाहा फल प्राप्त होता है. प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम के समय सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक की जाती है.
सावन प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त सावन प्रदोष व्रत में आज पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 11 मिनट से लेकर रात को 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में भगवान शिव की पूजा करें. उनके मंत्रों का जाप करें और जरूरतमंदों, गरीबों को दान-दक्षिणा दें.
सावन प्रदोष व्रत की पूजन विधि सावन के पहले प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर सवेरे-सवेरे उठकर स्नान करें और सफेद या पीले वस्त्र धारण करें. इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना है. इस दिन पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करना है. शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का दूध, दही और पंचामृत से अभिषेक करें. उसके बाद भगवान शिव को पीले या सफेद चंदन से टीका लगाएं. भगवान शिव को भांग, धतूरा और बेलपत्र अर्पित करें और उन्हें पुष्प चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना करें. साथ ही साथ ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप भी करना है. माता पार्वती का भी ध्यान लगाना है.
प्रदोष व्रत के उपाय
1. व्यापार में लाभ- मिट्टी के तीन दीपक में पीली सरसों के दाने, तिल, साबुत नमक और साबुत धनिया मिलाकर अपने व्यापार स्थल पर रख दें. इससे व्यापार में वृद्धि होने लगेगी .
2. पढ़ाई-लिखाई में सफलता- लाल मिर्च के बीज निकालकर इन्हें जल में मिलाएं. दिन में किसी भी समय इस जल को सूर्य को अर्पित करें. डिप्रेशन की समस्या में निजात मिलेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










