
Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें इस दिन पितरों का तर्पण होगा या नहीं
AajTak
Sarva Pitru Amavasya 2024: इस बार 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. साथ ही इस दिन सर्व पितृ अमावस्या भी पड़ रही है. इसलिए इस दिन महत्व ओर ज्यादा बढ़ गया है. लेकिन, ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा.
Sarva Pitru Amavasya 2024: इस साल सर्व पितृ अमावस्या पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. माना जाता है कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों के तर्पण बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. सर्व पितृ अमावस्या को महालया अमावस्या के रूप में मनाया जाता है. साथ ही, संयोग से 2 अक्टूबर, बुधवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा परंतु यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा. इसलिए, इस ग्रहण का असर अमावस्या पर भी नहीं पड़ेगा.
सर्व पितृ अमावस्या की अवधि
इस साल सर्व पितृ अमावस्या 2 अक्टूबर को पड़ रही है, इसी दिन सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है. सर्व पितृ अमावस्या का मुहूर्त 1 अक्टूबर को रात 9 बजकर 39 मिनट से शुरू हो जाएगा और तिथि का समापन 3 अक्टूबर की रात 12 बजकर 18 मिनट पर होगा. साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जिसका मुहूर्त 2 अक्टूबर दोपहर 12 बजकर 23 से लेकर 3 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक होगा.
सूर्य ग्रहण की अवधि
यह ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर लगेगा और इसका समापन समापन 3 अक्टूबर की मध्यरात्रि को 3 बजकर 17 मिनट पर होगा. यह सूर्य ग्रहण हस्त नक्षत्र और कन्या राशि में लगने जा रहा है. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा. लेकिन इस सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा.
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये खास काम

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










