
Sanju Samson Team India: 'BCCI क्या कर रहा है...', संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर करने पर भड़के फैन्स
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली, जिसके बाद फैन्स भड़क गए. फैन्स ने आरोप लगाया कि बीसीसीआई द्वारा इस मामले में भेदभाव किया जा रहा है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला गया. यह मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा, हालांकि न्यूजीलैंड ने यहां टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया था. टीम इंडिया ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए थे, जिसको लेकर फैन्स का गुस्सा फूट गया. क्योंकि टीम इंडिया ने संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर किया था.
संजू सैमसन को मौका देने के लिए लगातार फैन्स आवाज उठाते हैं, अक्सर उन्हें मौका मिलता है लेकिन एक लंबे ब्रेक के बाद. क्योंकि तब सीनियर प्लेयर खेल रहे होते हैं, इसके अलावा उनका चयन भी लगातार टीम में नहीं होता है.
#SanjuSamson is dropped in one game in overseas condition. Last game was average of Sanju but how a player can proved himself entirely in just one game.i am speechless 😔😔😔 pic.twitter.com/N8Nh2Q08nm
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए, शार्दुल ठाकुर और संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया. जबकि उनकी जगह दीपक चाहर, दीपक हुड्डा की एंट्री हुई. साफ है कि दीपक हुड्डा को उनके बॉलिंग ऑप्शन की वजह से तव्वजो दी गई है.
• संजू सैमसन का वनडे रिकॉर्ड: 11 मैच, 10 पारियां, 330 रन, 66 औसत• वनडे में संजू सैमसन की पारियां: 46, 12, 54, 6*, 43*, 15, 86*, 30*, 2*, 36
Dropped from Bangaldesh series. Haven't given opportunity in t20 matches.. Performed decently in the first odi. Then again dropped 🥲. Shame on Indian team management!!indian team is not the platform for pant to find his form. He should go and play domestic.. 🙏#SanjuSamson pic.twitter.com/0qiE8v4jfa

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










