
Sanjiv Goenka-Rishabh Pant: पहले केएल राहुल, अब ऋषभ पंत... LSG मालिक संजीव गोयनका के सामने 27 करोड़ी खिलाड़ी की हालत दिखी खराब
AajTak
Rishabh Pant-Sanjiv Goenka talk: दिल्ली कैपिटल्स (DC) की अप्रत्याशित जीत के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर से बात की. इस बाचतीत ने ने पिछले आईपीएल में केएल राहुल की घटना की याद दिला दी.
Sanjiv Goenka- Rishabh Pant controversy: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये खर्च करके ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया था. लेकिन ऋषभ पंत का प्रदर्शन फ्रेंचाइजी संग पहले मुकाबले में बेहद निराशाजनक रहा. वह मुकाबले में बतौर बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए और 0 पर आउट हो गए.
बाद में आखिरी ओवर में वह स्टंपिंग से चूक गए, अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो लखनऊ इस मुकाबले को जीत जाता. पंत को आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से (LSG) की हार के तुरंत बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज के साथ बातचीत करते हुए देखा गया. डगआउट के सामने LSG मालिक संजीव गोयनका ऋषभ से सवाल-जवाब करते नजर आए. जिसने पिछले साल केएल राहुल को पड़ी डांट की याद दिला दी.यह भी पढ़ें: केएल राहुल-संजीव गोयनका की IPL मैच में 'तकरार' के बाद चर्चा में क्यों आए सुनील शेट्टी-अथिया शेट्टी, मीम्स VIRAL
210 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए डीसी के 113 रन पर छह विकेट गिरने के बावजूद LSG मैच को जीत नहीं सका. आशुतोष शर्मा ने सोमवार (24 मार्च) को विशाखापत्तनम में दबाव में बेहतरीन पारी (31 गेंदों पर 66* रन) खेली और दिल्ली को एक विकेट और तीन गेंद शेष रहते जीत दिलाई. यह भी पढ़ें:'मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा, आदत...', दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद अक्षर पटेल बोले- कोई कुछ नहीं कहेगा
यह भी पढ़ें: आखिरी 3 ओवर्स की कहानी, जहां दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ पलटा मैच, आशुतोष शर्मा ने बल्ले से मचाई तबाही पंत ने कप्तान और खिलाड़ी के रूप में LSG में डेब्यू किया और सभी डिर्पाटमेंट में उनका प्रदर्शन फुस्स रहा. एक ऐसे मैच में जहां 420 से अधिक रन बने और पांच बल्लेबाजों ने 200 से अधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, वहां पंत छह गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए.
उन्हें पूर्व डीसी टीम के साथी कुलदीप यादव ने आउट किया. उनकी कप्तानी और स्टंप के पीछे का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा. एलएसजी इकाई के सबसे अनुभवी गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को अपने पहले ओवर में दो विकेट लेने के बावजूद उनको केवल दो ओवर दिए गए. इससे पंत के प्रदर्शन पर सवाल उठा.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










