
Sanjiv Goenka-Kl Rahul Memes: केएल राहुल-संजीव गोयनका की IPL मैच में 'तकरार' के बाद चर्चा में क्यों आए सुनील शेट्टी-अथिया शेट्टी, मीम्स VIRAL
AajTak
Sanjiv Goenka-Kl Rahul Viral Memes: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का मैच नंबर 57 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH) के बीच 8 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में SRH ने LSG को 10 विकेट से मात दी. वहीं इस मैच में LSG के कप्तान केएल राहुल टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच बातचीत के बाद कई मीम्स भी वायरल हुए.
Sanjiv Goenka-Kl Rahul Viral Memes: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का मैच नंबर 57 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH) की बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में 8 मई को खेला गया. इस मैच में SRH ने LSG को 10 विकेट से मात दी. वहीं इस मैच में LSG के कप्तान केएल राहुल की टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच बातचीत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर यूजर्स संजीव गोयनका के लहजे से बेहद खफा दिखे, उन्होंने कहा कि इस तरह केएल राहुल से बाचतीत नहीं करनी चाहिए थी. वहीं इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर कई फनी मीम्स भी वायरल हुए. इनमें कई मीम्स केएल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी को लेकर भी थे.
Too harsh management #KLRahul #SRHvLSG@klrahul pic.twitter.com/zMcoqHizpf
एक फनी मीम में एक फिल्म के सीन के माध्यम से केएल राहुल और संजीव गोयनका की मैदानी तकरार का रिएक्शन दिखाया गया. इसमें मजाकिया अंदाज में यह दिखाने की कोशिश की गई कि सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी का रिएक्शन कैसा है.
संजीव गोयनका की हुई आलोचना SRH बनाम LSG मैच के बाद केएल राहुल संजीव गोयनका के सामने असहाय दिखे. वहीं वीडियो देख कमेंटेटर भी यह कहने से नहीं चूके कि इस तरह की बातचीत ड्रेसिंग रूम के अंदर बंद कमरे में होनी चाहिए. गोयनका राहुल के साथ अपनी इस बातचीत में बहुत गुस्से में दिख रहे थे. यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है.
Sanjiv Goenka vs KL Rahul fight is going beyond limits💀 pic.twitter.com/xcBxS6HzMd

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









