
Sandeep Lamichhane in Asia Cup: एशिया कप के लिए नेपाल टीम घोषित, जमानत पर रिहा यौन शोषण का आरोपी संदीप लामिछाने भी शामिल
AajTak
एशिया कप का आगाज 30 अगस्त को होगा. पहला मैच ही नेपाल और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेला जाएगा. जबकि फाइनल 17 सितंबर को होगा. एशिया कप के लिए अब नेपाल ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को भी जगह मिली है. इस स्टार खिलाड़ी पर यौन शोषण का आरोप लगा है.
Sandeep Lamichhane in Asia Cup Nepal Team: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने हाल ही में एशिया कप की तारीखों का ऐलान किया है. ये टूर्नामेंट इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा. एशिया कप के लिए अब नेपाल ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.
इस टीम में पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को भी जगह मिली है. इस स्टार खिलाड़ी पर यौन शोषण का आरोप लगा है और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. मगर अभी संदीप जमानत पर बाहर हैं. कोर्ट में केस भी चल रहा है. इसी बीच संदीप एशिया कप में भी खेलते नजर आएंगे.
भारतीय टीम का ऐलान भी जल्द होगा
एशिया कप के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश ने भी अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम का ऐलान भी जल्द होगा. बता दें कि एशिया कप में फाइनल समेत कुल 13 मैच होंगे. इसके तहत मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच होंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे.
एशिया कप का आगाज 30 अगस्त को होगा. पहला मैच ही नेपाल और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेला जाएगा. जबकि फाइनल 17 सितंबर को होगा. एशिया कप 2023 के लिए नेपाल टीम की कप्तानी रोहित पौडेल को दी गई है. संदीप सिर्फ बतौर गेंदबाज खेलते नजर आएंगे.
एशिया कप में दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









