
Samsung Galaxy S24 Ultra का नया वेरिएंट लॉन्च, 200MP कैमरा के साथ मिलती है 5000mAh बैटरी
AajTak
Samsung Galaxy S24 Ultra Price in India: सैमसंग ने Galaxy S24 Ultra का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. अब इस फोन को आप 7 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. इसमें 200MP के प्राइमरी लेंस वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है. फोन वायरलेस चार्जिंग और दूसरे दमदार फीचर्स के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra को नए कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है. कंपनी ने टाइटैनियम यलो कलर को इंट्रोड्यूस किया है. ब्रांड ने इस स्मार्टफोन को साल की शुरुआत में लॉन्च किया था. अब ये फोन सात कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
इसे टाइटैनियम ग्रे, टाइटैनियम ब्लैक, टाइटैनियम वायलेट, टाइटैनियम ब्लू, ग्रीन और ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा फोन के कॉन्फिग्रेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Samsung Galaxy S24 Ultra को अब आप टाइटैनियम यलो कलर में खरीद सकते हैं. ये कलर ऑप्शन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में मिलेगा. इस फोन को आप Flipkart और सैमसंग की आधिकारिक स्टोर से खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च की पहली Galaxy Watch FE, वायरलेस चार्जिंग समेत मिलते हैं कई प्रीमियम फीचर
Samsung Galaxy S24 Ultra को आप तीन कॉन्फिग्रेशन में खरीद सकते हैं. इस फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है. वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 1,39,999 रुपये है. टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 1TB स्टोरेज 1,59,999 रुपये में आता है.
Samsung Galaxy S24 Ultra में 6.8-inch का Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और Corning Gorilla Armor प्रोटेक्शन के साथ आता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










