
Samsung ने पेश की गजब अंगूठी, AI से करेगी हेल्थ ट्रैकिंग, मिलेंगे कई दमदार फीचर
AajTak
Samsung ने बुधवार देर रात को Galaxy Unpacked इवेंट का आयोजन किया. इस इवेंट के दौरान Samsung Galaxy S24 सीरीज के अलावा एक Smart Ring को भी दिखाया, जिसका नाम Samsung Galaxy Ring है. यह एक पावरफुल डिवाइस होगा. इसमें कई हेल्थ और वेलनेस फीचर मिलेंगे. इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर भी मिलेगा. आइए इस डिवाइस के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Samsung ने भारतीय समयनुसार बुधवार देर रात को Galaxy Unpacked इवेंट का आयोजन किया. इस इवेंट के दौरान Samsung Galaxy S24 सीरीज के अलावा एक स्मार्ट रिंग को भी दिखाया. इस का रिंग का नाम Samsung Galaxy Ring है. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन के बारे में नहीं बताया है.
गैलेक्सी इवेंट से पहले उम्मीद की जा रही थी कि अनपैक्ड इवेंट के दौरान इस रिंग को लॉन्च किया जाएगा और फीचर्स से पर्दा उठाया जाएगा. हालांकि कंपनी ने इसे लॉन्च नहीं किया है, सिर्फ इसका टीजर दिखाया है. कंपनी ने बताया कि यह एक पावरफुल डिवाइस है. जानकारी के मुताबिक यह हेल्थ और वेलनेस पर फोकस करेगी..
ये भी पढ़ेंः Microsoft ने लॉन्च किया Copilot Pro, अब आप भी बना सकेंगे अपना खुद का AI मॉडल
सैमसंग ने इवेंट के दौरान एक छोटे से वीडियो में Galaxy Ring को दिखाया. हालांकि इस डिवाइस के बारे में बहुत कुछ नहीं बताया है. कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर भी कोई ऑफिशिल लॉन्च डेट और टाइम लाइन का जिक्र नहीं किया है. इसकी कीमत को भी मेंशन नहीं किया है.
इसको लेकर कई पुरानी रिपोर्ट्स में कुछ फीचर्स के बारे में बताया जा चुका है. कई रिपोर्ट्स में बताया था कि यह हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर के साथ आएगी. इसमें स्ट्रेस मॉनिटर, SpO2 सेंसर और स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर्स भी नजर आ सकते हैं. कंपनी AI की मदद से इसे और ज्यादा पावर फुल बनाने की कोशिश करेगी.
ये भी पढ़ेंः 13 साल बाद... Apple ने छीन लिया Samsung से ताज, बना दुनिया का नंबर-1 स्मार्टफोन ब्रांड

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










